रतलाम,23अप्रैल(खबरबाबा.काम)।योग गुरु स्वामी रामदेव सोमवार सुबह 3:50 पर डीलक्स एक्सप्रेस ट्रेन से रतलाम पहुंचे।रतलाम रेलवे स्टेशन पर बाबा रामदेव का पतंजलि योग समिति ,भारत स्वाभिमान ट्रस्ट ,महिला पतंजलि योग समिति ,द्वारा स्वागत किया गया।रतलाम प्रवास के दौरान रेलवे स्टेशन पर उन्होने मीडिया से चर्चा करते हुए दुष्कर्म जैसे मामलों को रोकने के लिए सख्त कानुन के साथ ही सदाचार,नैतिकता और आध्यत्म के प्रसार की भी बात कहीं।
रतलाम रेलवे स्टेशन पर ही कुछ देर रुके बाबा रामदेव ने संस्थाओं के कार्यकर्ताओ को योग से जुड़े रहने व इसे आगे बढ़ाने का संदेश दिया , योग गुरु बाबा रामदेव रतलांम रेलवे स्टेशन से सड़क मार्ग द्वारा सैलाना,सरवन होते हुए बांसवाड़ा के लिए रवाना हुए।
बांसवाड़ा में 24,25,26 अप्रैल तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन होगा जिसमें बाबा रामदेव योग के लाभ व योग सिखाएंगे।
सदाचार से ही रुकेगा दुराचार और भ्रष्टाचार
बाबा रामदेव ने मीडिया से चर्चा में दुष्कर्म के मामलो को लेकर कहा कि जब तक सदाचार नही बढेगा तब तक दुराचार और भष्टाचार नही मिटेगा, हम योग के माध्यम से सदाचार को बड़ा रहे है ,जब तक योग के द्वारा आत्मअनुशासन नही होगा कोई शासन देश को सही दिशा में नही ले जा सकता, हम अपने योग के माध्यम से देश मे सदाचार को बढ़ाएंगे ,नैतिकता अध्यात्मता को बढ़ाएंगे।बाबा रामदेव ने दुष्कर्म के कानून को सख्त किये जाने को लेकर कहा कि कानून सख्त होना ही चाहिए लेकिन सिर्फ कानून सख्त होने से व्यक्ति अपराध मुक्त हो जाएगा यह संभव नही है क्यो की अपराधी को पता होता है कि उसे अपराध की सजा मिलेगी , अपराध व्यक्ति के दुर्विचार से होते है व्यक्ति के अंदर के पाप को खत्म करना होगा , योग और अध्यात्म के माध्यम से हम व्यक्ति को दुर्भावना , दुर्विचार और दोषों से मुक्त करना चाहते है।


Trending
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
