रतलाम,3 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। माणकचौक थाना क्षेत्र अंतर्गत अमृत सागर तालाब से मंगलवार शाम एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तालाब से शव को बाहर निकाला और पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार शव पुराना होकर गल गया था । मृतक की पहचान में पुलिस को खासी मशक्कत करना पड़ी, लेकिन कपड़े व बाल के आधार पर मृतक के परिजनों ने उसकी शिनाख्त कर ली है।
माणकचौक थाना प्रभारी नरेन्द्र यादव के अनुसार शव की शिनाख्त लक्कड़ पीठा क्षेत्र निवासी सुरेंद्र 30 वर्ष के रूप में हुई है। शिनाख्त मृतक की मां और अन्य परिजनों ने की। शव काफी पुराना होकर खराब हो चुका है, उसका चेहरा भी ठीक से पहचान में नहीं आ रहा है, लेकिन परिजनों ने बाल और कपड़े को देख शव की शिनाख्त की। शिनाख्ती के बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। जहां बुधवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौपा जाएगा। पुलिस के अनुसार सुरेंद्र 18 मार्च से घर नहीं लौटा था। शुरुआत में परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे। बाद में 24 मार्च को माणक चौक थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसके बाद मंगलवार शाम पुलिस को तालाब में शव होने की सूचना मिली, पुलिस द्वारा शव को बाहर निकाल सुरेंद्र के परिजनों को बुलाया गया था, जिस पर उनके द्वारा शव की शिनाख्ती की गई है। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
Trending
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
