रतलाम,2 मई(खबरबाबा.काम)। बुधवार दोपहर को रतलाम डीजल शेड के पीछे दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रेक के किनारे सूखी घांस व झाडिय़ों में आग लग गई। सूचना मिलते ही रेलकर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरु कर दिए थे। दमकल भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के अनुसार आग ट्रेक के किनारे उगी सूखी घांस में लगी थी, लेकिन पास में डीटल टैंक होने से आग फैलने पर बड़ा हदासा भी हो सकता था। दमकल के आने के पहले पटरियों पर काम कर रहे गैंगमैन ओर डीजल शेड के कर्मचारियों ने अपने प्रयासों से आग पर काबू पाया। डीजल शेड से अग्निशमन यंत्र लाकर गैंगमैनों ने झाडिय़ों से आग को बुझाया। इसके अलावा पटरियों के बीच पाइप को लाकर एक-एक बाल्टी भर आग को बुझाने के प्रयास किए गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर डीआरएम और अन्य रेल अधिकारी भी पहुंच गए थे।
Previous Articleशादी में गया था परिवार और पीछे से चोरों ने घर पर किया हाथ साफ, सुयोग परिसर के सूने मकान में हजारों की चोरी।
Next Article भारद्वाज खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक मनोनीत
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.