रतलाम,17 मई(खबरबाबा.काम)। बाजना बस स्टैण्ड से वरोठ माता मंदिर तक बन रहे फोरलेन की जद में आ रहे पेड़ों को बचाने के लिए जिला प्रशासन और पर्यावरण प्रेमियों के प्रयासों से शुरु हुआ पेड़ों के ट्रांसप्लांट के कार्य में प्रतिदिन लोग जुड़ रहे है। गुरुवार को अलकापुरी निवासी एक दंपत्ति ने सात पेड़ों को ट्रांसप्लाट करने के लिए एक लाख से अधिक की राशी का चेक एडीएम डां. कैलाश बुंदैला को सौंपा।
ज्ञातव्य है कि बाजना बस स्टैण्ड क्षैत्र के पेड़ों के बचाने के लिए एडीएम डां. कैलाश बुंदैला द्वारा इंदौर के पर्यावरणविद डा. जोशी से संपर्क कर पेड़ों को ट्रांसप्लाटं करने की योजना बनाई थी। जब आमजन को इस बात का पता चला कि पेड़ों को ट्रांसप्लांट कर बचाया जा सकता है , तो कई लोग इसमें आर्थिक सहयोग के लिए आगे आए। दो दिन पूर्व पर्यावरणविद डां. जोशी और उनकी टीम ने रतलाम आकर पेड़ों को ट्रांसप्लाट करने का कार्य शुरु भी कर दिया है। शुरुआत में पांच पेड़ों को अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। पेड़ों को बचाने दिए एक लाखगुरुवार को पेड़ों को बचाने के लिए अलकापुरी निवासी नारायणसिंह राठौर और उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी कलेक्टोरेट पहुंचे और एडीएम डां. कैलाश बुंदैला को एक लाख पांच हजार का चेक सौंपा। श्री राठौर बीएसएनएल से सेवानिवृत है। उन्होने बताया कि पेड़ को काटने की बात सुनकर वे दु:खी थे, जब उन्हे पता चला कि प्रशासन के प्रयासं से पेड़ों को ट्रांसप्लाट कर बचाया जा रहा है, तो उन्होने भी इसमें सहभागिता के लिए राशी का चेक प्रशासन को सौंपा। उन्होने कहा कि और भी लोगों को पेड़ों को बचाने के लिए आगे आना चाहिए।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.