रतलाम, 15 मई(खबरबाबा.काम)। स्टेशन रोड थाना क्षैत्र अंतर्गत ऊंकाला रोड पर बिती रात एक युवक पर बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने जान से मारने के नीयत से फायर कर दिया। गोली युवक के पैर को छुती हुई निकल गई ,गोली के छर्रे युवक के घुटने के ऊपर लगे। इस मामले में युवक की शिकायत पर स्टेशन रोड पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार वारदात सुदामा नगर निवासी राहिल पिता जरीफ खान के साथ हुई। घायल राहिल ने शिकायत में बताया कि वह गैरज का काम करता है। सोमवार रात करीब साढे बारह बजे अपने मामा के लड़कों को लेकर बाइक से ब्रेड और अन्य चीजे लेने के लिए बाजार गया था। जहां से राहिल सामग्री खरीदने के बाद रात 1 बजे बाइक से सुदामा नगर स्थित घर लौट रहा था। फरियादी के अनुसार रास्ते में ऊंकाला रोड पर वह लघुशंका करने के लिए रूका तभी एक बाइक पर दो युवक उसके सामने से निकले। लघुशंका के बाद वह बाइक लेकर कुछ दूर पहुंचा था , तभी बाइक पर सवार वहीं दो युवक उसके पास आए और बाइक के पीछे बैठे युवक ने फायर कर दिया और दोनों बाइक से भाग गए। इसके बाद वह घर लौटा तो उसने देखा की बाये पेर में घुटने के ऊपर गोली लगने के हल्का निशान था और लोअर में भी छेद था साथ ही बाइक के आगे का मास्क भी टूटा था। राहिल ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और परिजन के साथ स्टेशन रोड थाने पर पहुंचा। जहां फरियादी की रिपोर्ट पर स्टेशन रोड पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राणघातक हमले का मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.