रतलाम,10मई(खबरबाबा.काम)। सालाखेड़ी पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर गुरुवार दोपहर सीमेंट लेकर आये खड़े ट्रक में आग लग गयी। जब आग लगी तो चालक ट्रक में सो रहा था जिसने नीचे कूदकर जान बचाई। आग की लपटें चंद पलों में ही विकराल हो गयी, जिससे ट्रक का अगला हिस्सा पूरा खाक हो गया है। पुलिस और दमकल ने स्थिति को संभाला और आग बुझाने में जुट गए।
जानकारी के अनुसार नए गांव से सीमेंट से भरे 5 ट्रक गुरुवार सुबह रतलाम पंहुचे। सालाखेड़ी स्थित एक सीमेंट के गोदाम में 2 ट्रक खाली होने लगे जबकि अन्य ट्रक बारी के इंतज़ार में खड़े हो गए। इसी बीच एक ट्रक के चालक ने ट्रक उकाला रोड पर खड़ा कर दिया और चालक सो गया, आधे घंटे बाद, दोपहर करीब 2 बजे अचानक ट्रक के अगले हिस्से में आग लग गयी। आग से ड्राइवर समरजीत सिंह सुखदेव सिंह निवासी कि नींद खुली और वह ट्रक से कूदा। आग कुछ पलों में विकराल हो गयी। इससे ट्रक का अगला भाग, सीट, स्टेयरिंग आदि पूरी तरह जल गए। अन्य ट्रक के चालको ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। दमकल को भी आग पर पूरी तरह काबू पाने में 1 घंटे मशक्कत करना पड़ी। इस दौरान ट्रक के समीप गांव वालों की भीड़ भी लगी रही। चौकी प्रभारी राजमल दायमा, ट्रैफिक टीआई दीपेंद्र सिंह कुशवाह, ने ट्रैफिक व्यवस्था की कमान संभाली। चालक को भी मेडिकल के लिए अस्पताल पंहुचाया गया है। ट्रक में आग लगने के कारणों का स्पष्ट रूप से पता फिलहाल नही चला है। प्रारंभिक रूप से वायरों में स्पार्किंग को आग का कारण बताया जा रहा है ।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
