रतलाम,1 जून(खबरबाबा.काम)। किसान आंदोलन के पहले दिन की सुबह जनजीवन आम दिनों की तरह ही सामान्य दिखाई दिया। शहर में दूध भी आया और सब्जियों की आवक भी हुई। हालांकि आंदोलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया ,पुलिस अधिकारी अल सुबह गांव में पहुंचे और किसानों से प्रभात संवाद किया
किसान आंदोलन को लेकर दूध और सब्जी की किल्लत की जो आशंका व्यक्त की जा रही थी वह फिलहाल पहले दिन की सुबह नहीं दिखाई दी। दूध डेरी पर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाला दूध आया और सब्जियों की आवक भी दिखाई दी ।शुक्रवार सुबह दूध या सब्जी के लिए आम जनता को परेशान नहीं होना पड़ा।
अल सुबह गांव में पहुंचे पुलिस अधिकारी
किसान आंदोलन को लेकर पुलिस भी पूरी तरह सतर्क है और किसी तरह की लापरवाही नहीं बरत रही है। शुक्रवार सुबह 5:30 बजे एसपी अमित सिंह, एएसपी डॉ राजेश सहाय, प्रदीप शर्मा ,सीएसपी विवेक सिंह चौहान, जावरा सीएसपी आशुतोष बागरी सहित जिले के अन्य अधिकारी एवं थाना प्रभारी अलग-अलग गांव में पहुंचे और ग्रामीण एवं किसानों से प्रभात संवाद किया । एएसपी डॉ राजेश सहाय ने बिलपांक, नामली ,सैलाना क्षेत्र का दौरा किया तो एएसपी प्रदीप शर्मा ने ताल ,आलोट क्षेत्र में जाकर प्रभात संवाद किया। सीएसपी श्री चौहान ने नगरा, सालाखेड़ी वाले क्षेत्रों में प्रभात संवाद किया ।अधिकारियों ने गांव से निकलने वाले दूध और सब्जियों की आवक भी सुनिश्चित कराई ।आंदोलन की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों सहित प्रमुख स्थान पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। पुलिस के अनुसार अभी तक जिले में कहीं से भी किसी को जबरन रोकने या परेशान करने की कोई सूचना नहीं है। स्थिति पूरी तरह सामान्य है। पुलिस प्रशासन किसान आंदोलन को लेकर हर गतिविधि पर गंभीरता से नजर रखे हुए हैं।
प्रशासन की रही पुरी नजर
आंदोलन पर जिला प्रशासन की पूरी नजर है ।कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं ।शुक्रवार सुबह एडीएम डॉक्टर कैलाश बुंदेला, एसडीएम अनिल भाना ने भी कई स्थानों पर दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बताया कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

Trending
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
