रतलाम, 8 जून(खबरबाबा.काम)। नगर निगम तिराहे से महलवाड़ा की और जाने वाली पैलेस रोड पर कुछ लोग शुक्रवार दोपहर तब बाल-बाल बचे जब भारी भरकम गुलमोहर का पेड़ अचानक धराशायी हो गया। गनीमत यह रही है कि पेड़ गिरने से कोई जनहानि या घायल नहीं हुआ है। हालांकि सड़क पर पेड़ गिरने से काफी देर तक मुख्य सड़क पर ट्रैफिक जाम रहा।
घटना शुक्रवार दोपहर 12 बजे के लगभग हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुलमोहर का पेड़ अचानक आवाज के साथ झुकने लगा और कोई कुछ समझे इसके पहले जमीनदोज हो गया। पेड़ गिरने की आहट होते ही आसपास खड़े लोग बचते हुए दौड़ गए। जहंा पेड़ गिरा, वहां नीचे सब्जी की दुकान भी थी, लेकिन किसी को गंभीर चोंट नहीं आई। महलवाड़ा और पैलेस रोड परसब्जी मंडी, पेट्रोलपंप और एटीएम पास होने से बहुत भीड़भाड़ रहती है। गनीमत यह रही कि दोपहर के समय हादसा होने से सड़क किनारे उस समय ज्यादा लोग नहीं थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इधर पेड़ गरने की सूचना पर पुलिस, दमकल कर्मचारी भी वहां पहुंचे और फिर ट्रैफिक को अन्य मार्गो से निकाला गया। निगम कर्मियों ने पेड़ को काटकर सड़क से हटाया जिसके बाद ट्रैफिक सुचारू हो सका।


Trending
- रतलाम: शीतल तीर्थ कमेटी ने किया श्री आदित्य सागर जी महाराज मुनिश्री से निवेदन… अब रतलाम में भी गूंजेगी मंत्राक्ष की दिव्य ध्वनि
- बसंत पंचमी पर धूमधाम से मना रतलाम का स्थापना दिवस, मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा-रतलाम के विकास की नई गाथा लिखना है…पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में निकली वाहन रैली
- रतलाम में स्कूलों का समय फिर से पुराने समयानुसार, 26 जनवरी से लागू होगा पुराना टाइम..शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
- रतलाम: जैन प्रीमियर लीग (JPL) का भव्य शुभारंभ 25 जनवरी को होगा,12 टीम होगी शामिल
- रतलाम: डिजिटल अरेस्ट कर 1.34 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने असम–जम्मू–पंजाब से 3 और आरोपियों को दबोचा…अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी
- रतलाम:शहर के कस्तूरबा नगर क्षेत्र में चाइनीज मांझे से बुजुर्ग घायल, गला बचाने में चेहरे पर गंभीर जख्म, 5 टांके आए
- रतलाम: शहर में जीबीएस (गुलियन-बैरे सिंड्रोम) को लेकर सतर्कता, प्रशासन द्वारा सर्वे टीम गठित…सखवाल नगर निवासी बालक इंदौर में भर्ती
