रतलाम10जून(खबरबाबा.काम)। जिले के नामली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिखेड़ी में रविवार शाम को एक बच्चा गांव के बाहर स्थित खेत के बोरवेल में गिर गया। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम दल बल के साथ मौके पर पहुंच गई है और बच्चे को बोरवेल से निकालने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गणेश नाम का बच्चा बोरवेल में गिरा है।सूचना पर चिकित्सकों और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं SP अमित सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं ,एएसपी डा. राजेश सहाय एवं ग्रामीण SDM नेहा भारती भी मौके पर मौजूद है। बताया जाता है कि बच्चा करीब 12 फीट की गहराई पर फंसा है।
जेसीबी की मदद से करीब आठ फीट खुदाई की गई। इसके बाद हाथ से खुदाई की जा रही है। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए हैं और बच्चें को निकालने का अभियान में मदद कर रहे हैं। बच्चे की उम्र 3 वर्ष के लगभग बताई जा रही है।
Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
