Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण- औषधि निरीक्षक ने जांची दवाओं की खरीदी-बिक्री और नारकोटिक्स स्टॉक की व्यवस्था

September 8, 2026

रतलाम : एसपी अमित कुमार के निर्देशन में दो वर्षों में रतलाम पुलिस की नशे के खिलाफ निर्णायक जंग- 224 NDPS प्रकरणों में 617 आरोपी गिरफ्तार,22.56 करोड़ से अधिक की एम.डी. ड्रग्स जब्त

September 7, 2026

रतलाम: मार्च तक पूर्ण होकर हैंडओवर होगा 300 बेड का सुपर स्पेशलिटी जिला अस्पताल…निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, तीव्र गति से जारी है कार्य, कलेक्टर ने की समीक्षा

September 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » पीएम आवास योजना में हुई गड़बड़ी के मामले में रविवार को दर्ज हुई एफआईआर,कर्मचारी को बनाया आरोपी, धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में हुआ प्रकरण दर्ज, अब पुलिस करेगी मामले की जांच।
All News

पीएम आवास योजना में हुई गड़बड़ी के मामले में रविवार को दर्ज हुई एफआईआर,कर्मचारी को बनाया आरोपी, धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में हुआ प्रकरण दर्ज, अब पुलिस करेगी मामले की जांच।

SamagraBy SamagraJune 24, 2018No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम,24 जून(खबरबाबा.काम)। प्रधानमंत्री आवास योजना में कलेक्टर की अनुमोदित सूची में फेरबदल कर तेरह पात्रों के स्थान पर अन्य नाम व बैंक खाते अंकित करवाकर राशि आवंटन कराने के मामले में रविवार को स्टेशन रोड पुलिस ने नगर निगम के जांच प्रतिवेदन के आधार पर कार्यपालन यंत्री सुरेशचंद्र व्यास की शिकायत पर पीएम आवास योजना के सर्वे एवं अन्य कार्य में लगी कंपनी के कर्मचारी दीपक कुमावत के खिलाफ धोखाधड़ी एवं अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस मामले में अब पुलिस अपने स्तर पर जांच करेंगी एवं अनियमितता में अन्य भी कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई करेगी।
                       जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड पुलिस ने कर्मचारी दीपक के खिलाफ धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले में जांच प्रतिवेदन के आधार पर फरियादी सुरेशचंद्र व्यास ने स्टेशन रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके अनुसार आरोपी ने अनुमोदित सूची में बजरंग नगर के 13 नामों में फेरबदल कर पात्र लोगों के  स्थान पर 13 अपात्र लोगों को धोखाधड़ी और षडय़ंत्र पूर्वक जोड़ दिए और इन 13 अपात्र लोगों के खाते में शासन के कुल 13 लाख रुपए याने प्रत्येक के खाते में एक लाख रुपए भी जमा हो गए । मामला सामने आने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर निगम आयुक्त ने मामले की जांच कराई । जांच में सामने आया कि जिला कलेक्टर से अमुमोदित एक सूची जिसमें 320 हितग्राहियों के नाम थे, उसमें सरल क्रमांक 102 से 135 वाले दो पन्नों पर बजरंग नगर के 13 नामों में फेरबदल किया गया। प्रांरभिक जांच में अनियमितता इस कार्य के लिए नियुक्त कंपनी के कर्मचारी दीपक की मिली। इस सबंध में निगम ने जांच प्रतिवेदन और अन्य दस्तावेज स्टेशन रोड पुलिस को सौंपे और उस आधार पर पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज किया।
क्या है मामला
पुलिस के अनुसार पीएम आवास योजना में ईश्वर नगर, बिरियाखेड़ी और बंजरग नगर के 1483 हितग्राहियों को लाभान्वित करने की योजना थी। इन 1483 हितग्राहियों का मौके पर पात्रता के मान से सेडमेप कंपनी से सर्वे कराया गया।सत्यापन उपरांत 619, 540 और 320 हितग्राहियों की अलग-अलग तीन सूचियंा बनाई गई। इस पर निगम के उपयंत्री , सहायक यंत्री , कार्यपालन यंत्री और पीएम आवास योजना कार्य में लगी कंपनी के अधिकारियों सहित निगम आयुक्त ने हस्ताक्षर कर तीनों सूची को कलेक्टर के समक्ष अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया। कलेक्टर के अनुमोदन के पश्चात एक प्रति निगम कार्यालय की नस्ती में रखी गई और एक प्रति सेडमेप कंपनी को योजना की अगली कार्रवाई के लिए दी गई। कंपनी द्वारा जिन हितग्राहियों के बैंक खाते संबधी जानकारी पूर्ण थी, उनकी सूची बनाकर लेखा विभाग में भेज दी गई, जिसके बाद सूची के अनुसार हितग्राहियों के खातों में किश्त जमा कराई गई। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीएम आवास योजना के लिए एक महिला के खाते में 50 -50 हजार की दो किश्त याने एक लाख रुपए जमा हो गए और वह इसकी शिकायत लेकर निगम पहुंच गई। जब मौके  पर उक्त महिला का निवास नहीं मिला तो इस गड़बड़ झाले का पता चला। बाद में जब अनोमोदित सूची की जांच की गई तो पता चला कि सूची में 13 नामों में फेरबदल किया गया है।
इनका कहना है
पीएम आवास योजना की अनुमोदित सूची में फेरबदल  कर की गई धोखाधड़ी के मामले में निगम द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर स्टेशन रोड थाने में इस कार्य में लगी कंपनी के एक कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी एवं अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच करेगी और यदि अन्य कोई व्यक्ति भी इस मामले में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कानून अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
-विवेकसिंह चौहान, सीएसपी रतलाम
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleचुनावी वर्ष में पुलिस हुई एक्टीव, लाइन में हुई बलवा परेड, नए जवानों को भी दिया गया प्रशिक्षण
Next Article गणेश देवरी पर खरीददारी कर रही बहनों का रुपयों से भरा पर्स गायब, थैली के अंदर रखे पर्स में 35 हजार नगद और एक मोबाइल फोन रखा था, सूचना मिलने पर माणकचौक थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की शुरु।
Samagra

Related Posts

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण- औषधि निरीक्षक ने जांची दवाओं की खरीदी-बिक्री और नारकोटिक्स स्टॉक की व्यवस्था

By EditorSeptember 8, 2026

रतलाम, 8 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)।औषधि निरीक्षक बलराम चौधरी ने तहसील जावरा क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों का…

रतलाम : एसपी अमित कुमार के निर्देशन में दो वर्षों में रतलाम पुलिस की नशे के खिलाफ निर्णायक जंग- 224 NDPS प्रकरणों में 617 आरोपी गिरफ्तार,22.56 करोड़ से अधिक की एम.डी. ड्रग्स जब्त

September 7, 2026

रतलाम: मार्च तक पूर्ण होकर हैंडओवर होगा 300 बेड का सुपर स्पेशलिटी जिला अस्पताल…निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, तीव्र गति से जारी है कार्य, कलेक्टर ने की समीक्षा

September 7, 2026
Top Trending

रतलाम: मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण- औषधि निरीक्षक ने जांची दवाओं की खरीदी-बिक्री और नारकोटिक्स स्टॉक की व्यवस्था

By EditorSeptember 8, 2026

रतलाम, 8 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)।औषधि निरीक्षक बलराम चौधरी ने तहसील जावरा क्षेत्र के…

रतलाम : एसपी अमित कुमार के निर्देशन में दो वर्षों में रतलाम पुलिस की नशे के खिलाफ निर्णायक जंग- 224 NDPS प्रकरणों में 617 आरोपी गिरफ्तार,22.56 करोड़ से अधिक की एम.डी. ड्रग्स जब्त

By EditorSeptember 7, 2026

मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई के साथ आदतन तस्करों की…

रतलाम: मार्च तक पूर्ण होकर हैंडओवर होगा 300 बेड का सुपर स्पेशलिटी जिला अस्पताल…निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, तीव्र गति से जारी है कार्य, कलेक्टर ने की समीक्षा

By EditorSeptember 7, 2026

रतलाम 7 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने समदढ़ियां ग्रुप (ठेकेदार) द्वारा…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.