रतलाम, 30जून(खबरबाबा.काम)।भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।दो दिन पूर्व पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री रामलाल ने उज्जैन में संभाग के सभी जिलों की अलग-अलग बैठक ली और विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ता की नियुक्ति एवं संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए।
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रतलाम जिले की बैठक में जिले से पांचों विधायक ,जिला अध्यक्ष ,तीनों महामंत्री ,उज्जैन आलोट से सांसद चिंतामणि मालवीय सहित राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष हिम्मत कोठारी, वरिष्ठ नेता कन्हैया लाल मोर्य और पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा भी मौजूद थे। बैठक में रतलाम महापौर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष मौजूद नहीं थे।इस सबंध मे दोनों नेताओं कहना है कि उन्हें बैठक के संबंध में कोई सूचना नहीं थी।
चुनावी तैयारियों पर रहा जोर
पार्टी सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री रामलाल ने बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर निर्देश दिए ।उन्होंने संगठन स्तर पर मोर्चा ,प्रकोष्ठों एवं बूथ स्तर तक प्रभारियों की नियुक्ति के संबंध में भी जानकारी ली। जहां नियुक्तियां नहीं हो पाई है ,वहां जल्द से जल्द नियुक्ति करने और बूथ स्तर तक के हर कार्यकर्ता का मोबाइल नंबर भी पता रखने के लिए कहा ।संगठन मंत्री ने सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए भी काम करने के लिए कहा। उन्होंने नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने की बात भी कही।
अधिकारियों के रवैये को लेकर हुई शिकायत
पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में मौजूद कुछ नेताओं ने जिले के कुछ अधिकारियों की कार्यप्रणाली और रवैये को लेकर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के समक्ष अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए शिकायत भी की।
यह थे मौजुद
बैठक में राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष एवं शहर विधायक चेतन कश्यप, जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडे ,रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, आलोट विधायक जितेंद्र गहलोत, सैलाना विधायक श्रीमती संगीता चारेल, राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी,किसान आयोग अध्यक्ष ईश्वर लाल पाटीदार ,पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, वरिष्ठ नेता कन्हैया लाल मौर्य , जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश मेहरा , भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ,मनोहर पोरवाल सहित कुल 14 जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद थे।
What's Hot
भाजपा ने शुरु की चुनावी तैयारियां, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने उज्जैन में ली जिले के वरिष्ठ नेताओं, विधायको, पदाधिकारियों की बैठक। जानिए जिले के किन दो प्रमुख जनप्रतिनिधियों को नहीं थी बैठक की सूचना और कुछ अधिकारियों को लेकर संगठन मंत्री के सामने क्या हुई शिकायत-
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.