रतलाम, 22जून(खबरबाबा.काम)। सैलाना के गोधूलिया तालाब के पास स्थित गोपाल गोशाला में गुरुवार को मृत मिली गायों के मामले में पुलिस में गौशाला समिति के अध्यक्ष और सदस्य खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। प्रशासन ने भी इस मामले में 6 बिंदुओं पर जांच के निर्देश दे दिए हैं।
एएसपी डा. राजेश सहाय ने बताया कि धामनोद निवासी कमलेश पिता दुर्गेश की शिकायत पर सैलाना गोपाल गौशाला समिति के अध्यक्ष मणिलाल एवं सदस्य के खिलाफ मध्य प्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 एवं पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। ज्ञातव्य है कि गुरुवार को गौशाला में 3 गाय और एक केड़ा मृत अवस्था में पाया गया था , उसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पहुंचे थे और हंगामा भी किया था। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि गायों को पर्याप्त मात्रा में चारा और पानी नहीं दिए जाने के कारण उनकी मौत हुई है ।इस मामले में कलेक्टर ने जहां 6 बिंदुओं पर जांच के निर्देश दिए हैं वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
