रतलाम, 17जुलाई(खबरबाबा.काम)। जिले के नवागत एसपी गौरव तिवारी के निर्देश पर 17 जुलाई मंगलवार से पुलिस ने यातायात सुधार अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार को पुलिस ने जहां स्कूलों में दुपहिया वाहन लेकर आने वाले नाबालिक विद्यार्थियों को रोककर समझाइश दी, वहीं यातायात नियमों को तोड़ कर वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की।
ज्ञातव्य है कि एसपी गौरव तिवारी में जिले में पदभार ग्रहण करते ही 17 जुलाई से यातायात सुधार अभियान चलाने का निर्देश दिए थे ।एसपी गौरव तिवारी ने अभियान में चार पहिया वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगी मिलने पर चालानी कार्रवाई करने, वहीं बिना नंबर प्लेट वाहन ,फैंसी नंबर प्लेट वाले वाहन मिलने पर भी चालानी कार्रवाई करने और नाबालिगों द्वारा दोपहिया और चार पहिया वाहन चलाते पाए जाने पर भी समझाइश और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसपी गौरव तिवारी ने कहा है कि यह अभियान पूरे जिले में चलेगा ।इसके अलावा ट्रैफिक मैनेजमेंट की दृष्टि से वाहन पार्किंग पर भी अभियान के तहत विशेष ध्यान दिया जाएगा। बाजारों में सफेद पट्टी के अंदर वाहन खड़े कराए जाएंगे ।वही बड़े मालवाहक वाहन सुबह 9:00 से रात्रि 9:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेंगे। एसपी गौरव तिवारी के निर्देशानुसार यातायात और थाना पुलिस ने मंगलवार से कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending
- रतलाम: शीतल तीर्थ कमेटी ने किया श्री आदित्य सागर जी महाराज मुनिश्री से निवेदन… अब रतलाम में भी गूंजेगी मंत्राक्ष की दिव्य ध्वनि
- बसंत पंचमी पर धूमधाम से मना रतलाम का स्थापना दिवस, मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा-रतलाम के विकास की नई गाथा लिखना है…पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में निकली वाहन रैली
- रतलाम में स्कूलों का समय फिर से पुराने समयानुसार, 26 जनवरी से लागू होगा पुराना टाइम..शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
- रतलाम: जैन प्रीमियर लीग (JPL) का भव्य शुभारंभ 25 जनवरी को होगा,12 टीम होगी शामिल
- रतलाम: डिजिटल अरेस्ट कर 1.34 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने असम–जम्मू–पंजाब से 3 और आरोपियों को दबोचा…अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी
- रतलाम:शहर के कस्तूरबा नगर क्षेत्र में चाइनीज मांझे से बुजुर्ग घायल, गला बचाने में चेहरे पर गंभीर जख्म, 5 टांके आए
- रतलाम: शहर में जीबीएस (गुलियन-बैरे सिंड्रोम) को लेकर सतर्कता, प्रशासन द्वारा सर्वे टीम गठित…सखवाल नगर निवासी बालक इंदौर में भर्ती
