रतलाम, 19जुलाई(खबरबाबा.काम)। एसपी गौरव तिवारी ने गुरुवार को जिले के सात थाने और 5 चौकीयों पर नए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है ।इनमें से कुछ थाने प्रभारियों के स्थानांतरण होने से रिक्त हुए थे। वहीं कुछ थाना और चौकी पर फेरबदल किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक रेवल सिंह बरडे को बिलपांक थाना प्रभारी पदस्थ किया गया है। इसी तरह निरीक्षक महेश दुबे को पुलिस लाइन से सैलाना थाना प्रभारी पदस्थ किया गया है। रामचंद्र भाटी को पुलिस लाइन से कालूखेड़ा थाने पर भेजा गया है। आलोट थाना प्रभारी से हटाए गए सुरेंद्र सिंह गडरिया को पुलिस लाइन से सरवन थाना प्रभारी पदस्थ किया गया है। निरीक्षक कारुलाल पटेल को पुलिस लाइन से बड़ावदा थाना प्रभारी प्रदस्थ किया गया है ।इसी तरह उपनिरीक्षक आशीष पाल को असावती चौकी से रींगनोद थाना प्रभारी पदस्थ किया गया है। उपनिरीक्षक अनुराग यादव को बड़ावदा थाने की हाटपिपलिया पुलिस चौकी से स्थानांतरित कर ढोढर चौकी प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक लाखन सिंह भूरिया को पुलिस लाइन से बरखेड़ा थाना प्रभारी पदस्थ किया गया है ।पिपलोदा थाने पर पदस्थ उपनिरीक्षक महेश शुक्ला को सूखेड़ा चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह सुखेड़ा चौकी प्रभारी कानसिंह ओहरे को हाटपिपलिया चौकी प्रभारी बनाया गया है। लाइन में पदस्थ नारायण सिंह को असावती चौकी प्रभारी बनाकर भेजा गया है ,वही उपनिरीक्षक रमेश चंद सुरावत को लाइन से महिला सेल प्रभारी बनाया गया है।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.