रतलाम, 12जुलाई(खबरबाबा.काम)। गुरुवार को नवागत एसपी गौरव तिवारी जिले के आदिवासी अंचल के दौरे पर रहे। एसपी तिवारी ने थाना शिवगढ़ ,बाजना और रावटी का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं देखी। कुछ मामलों में ढीलपोल देख एसपी ने सख्त नाराजगी जताई और सुधार के निर्देश दिए,वही एसपी गौरव तिवारी ने थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर पुरी तरह अंकुश लगाने के लिए थाना प्रभारियों को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया।
एसपी गौरव तिवारी ने अपना दौरा रावटी से शुरू किया। वहां उन्होंने पेंडिंग अपराधों ,फरार आरोपियों आदि के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वे शिवगढ़ और बाजना थाना पहुंचे। बाजना में विवेचकों की कमी की शिकायत मिलने पर उन्होंने इसे दूर करने का आश्वासन दिया। उन्होंने क्षेत्र में चलने वाले ओवरलोडिंग वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए ।इसके अलावा क्षेत्र में लगने वाले हाट बाजार में भी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए जवान तैनात करने की बात कही। एसपी गौरव तिवारी ने क्षेत्र के थाना प्रभारियों को साफ शब्दों में कहा कि यदि क्षेत्र में किसी तरह की अवैध गतिविधि जैसे अवैध शराब विक्रय, जुआ -सट्टा चल रहा हो तो उसे तत्काल पूरी तरह बंद कराया जाए ।अवैध शराब के खिलाफ सख्त कारवाई की जाए ।उन्होंने इसके लिए थाना प्रभारी को दो दिन का अल्टीमेटम दिया ।
एसपी गौरव तिवारी ने कहा कि यदि मेरे द्वारा सीधे अवैध गतिविधियों को पकड़ा गया तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
