रतलाम, 9जुलाई(खबरबाबा.काम)। अपनी कार्यशैली के अनुरूप ही एसपी गौरव तिवारी ने जिले में चार्ज लेने से पूर्व ही काम करना शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह वह उज्जैन से रतलाम आते समय अचानक सीधे सीएम के दौरे की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंच गए ।एसपी गौरव तिवारी सोमवार दोपहर को रतलाम आकर दोपहर 3:30 बजे बाद चार्ज लेंगे।
सोमवार सुबह नवागत एसपी गौरव तिवारी रतलाम एसपी का चार्ज लेने के लिए उज्जैन से रवाना हुए ।उज्जैन से आते समय वे सातरुंण्डा पर रुके और कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान की जनदर्शन यात्रा के मार्ग का निरीक्षण किया। एसपी गौरव तिवारी ने सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एडीएम डा. कैलाश बुंदैला, एएसपी डॉ. राजेश सहाय भी वहां मौजूद थे। श्री तिवारी ने बताया कि वह दोपहर में रतलाम आकर 3:30 बजे बाद चार्ज लेंगे।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.