रतलाम,18 जुलाई(खबरबाबा.काम)। जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य नए सिरे से कार्य विभाजन किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर (विकास) सोमेश मिश्रा राजीव गांधी जलग्रहण मिशन, विकास शाखा, सर्वशिक्षा, महिला बाल विकास, सभी हितग्राहीमूलक योजनाओं, वीसी, समाधान आनलाईन, परख, रात्रिकालीन गांव विश्राम, जिला योजना समिति, नोडल, जिला बैंकर्स समिति, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना आदि के प्रभारी अधिकारी होंगे।
अपर कलेक्टर डा. कैलाश बुन्देला विवाह अधिकारी तथा कलेक्टोरेट की वित्त, रेडक्रास, खनिज, भू-अभिलेख, भू-प्रबंधन, शहरी विकास, शिकायत, कानून व्यवस्था, शांति समिति शाखाओं के प्रभारी होंगे। संयुक्त कलेक्टर रणजीत कुमार कलेक्टोरेट की संस्थागत वित्त, राहत, विभागीय जांच, लोकसेवा गारंटी, देवस्थान, स्टेशनरी, अल्पसंख्यक, आनन्दम, नजारत, जनसुनवाई आदि शाखा के प्रभारी होंगे। जिला कोषालय अधिकारी श्री जी.एल. गुवाटिया स्थापना, वित्त, ब्रिस्क शाखाओं के प्रभारी होंगे।
अब संयुक्त कलेक्टर मोहनलाल आर्य जावरा एसडीएम होंगे। एक अन्य संयुक्त कलेक्टर प्रवीण कुमार फुलपगारे रतलाम शहर एसडीएम तथा डिप्टी कलेक्टर चंदरसिंह सोलंकी अनुविभाग आलोट एसडीएम तथा डिप्टी कलेक्टर परीविक्षाधीन सुश्री शिराली जैन अनुभाग रतलाम ग्रामीण के एसडीएम होंगी।
Trending
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
