रतलाम, 8जुलाई(खबरबाबा.काम)। बारिश में कीचड़ की समस्या से परेशान रहवासियों ने रविवार सुबह महापौर के घर के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। रहवासियों का कहना है कि बार-बार कहने के बाद भी उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।
जानकारी के अनुसार सूरजमल नगर के रहवासियों ने रविवार को महापौर निवास के बाहर प्रदर्शन किया ।प्रदर्शन में महिला ,पुरुष ,बच्चे सभी शामिल थे। रहवासियों कहना है सीवरेज खुदाई के बाद बारिश में उनके यहां कीचड़ की समस्या और बढ़ गई है ।पैदल और वाहन से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। वे कई बार निगम के जिम्मेदारों को इस समस्या से अवगत करा चुके हैं ,लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है ।सुनवाई नहीं होने से परेशान रहवासी रविवार को सुबह महापौर निवास पर पहुंचे और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके पूर्व रहवासियों ने उकाला रोड क्षेत्र में भी प्रदर्शन कर चक्का जाम किया था। रहवासियों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि महापौर को फोन लगाने पर भी उनसे बात नहीं हो पाती है और अभी भी महापौर से उनकी मुलाकात नहीं हुई है ,कोई सुनने वाला नहीं है। यदि उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वह पुन: चक्काजाम करेंगे।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.