रतलाम,14जुलाई(खबरबाबा.काम)। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की रविवार को शहर मे प्रवेश करने वाली जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन की तैयारियां पुरी तरह चाक चौबंद है। यात्रा को लेकर शनिवार को अधिकारियों से लेकर पार्टी कार्यकर्ता तक यात्रा की तैयारी में जुटे नजर आए। यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया है ।कई मार्गों का यातायात परिवर्तित किया गया है ।खबर केे अंंत मेें देखें यातायात चार्ट –
यात्रा के पूर्व शनिवार को बिजली कंपनी के अधिकारी यात्रा मार्ग पर सड़क पर लटक रहे तारों को ऊंचा करते नजर आए। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा के स्वागत को लेकर मार्ग पर कई स्थानों पर मंच तैयार किए है।
वहीं दूसरी और सीएम की रतलाम शहर में शहीद चौक पर होने वाली सभा को लेकर मंच के साथ सभा स्थल तैयार करने का काम भी किया गया। बारिश का मौसम होने से सभा स्थल पर वाटरप्रुफ पांडाल बनाया जा रहा है। वहीं बिरमावल गांव में होने वाली सभा को लेकर वहां भी मंच के साथ सभा स्थल से जुड़ी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।
एक दिन पूर्व से ही बल तैनात
सीएम की यात्रा की सुरक्षा को देखते हुए पूरे यात्रा मार्ग पर एक दिन पहले शनिवार से ही पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है।
सज रहे स्वागत मंच
सीएम के स्वागत को लेकर यात्रा मार्ग पर जगह-जगह स्वागत मंच भी तैयार होने लगे है। शहर में यात्रा करमदी से होकर संत रविदास चौक से प्रवेश करेगी। यहां चौराहे पर सीएम की रथ सभा होगी। सीएम के स्वागत को लेकर स्वागत के वंदन द्वार भी तैयार किए जा रहे है। विधानसभा चुनावों से ठीक पहले सीएम की यह यात्रा पूरे प्रदेश में घुमेगी, जिसके माध्यम से सीएम प्रदेश में उनके द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही कुछ हितग्राहियों से भी चर्चा करेंगे।
जिले में इन राहों से गुजरेगी यात्रा
सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा जिले के विभिन्न गांवों से होकर रतलाम शहर में प्रवेश करेगी। यात्रा धार जिले के बदनावर के बाद रतलाम में प्रवेश करेगी। एेसे में जिले के सुजलाना, सिमलावदा, सातरूंडा, बिरमावल, छत्री सहित अन्य गांवों में सीएम के स्वागत को लेकर खास तैयारियां चल रही है। इसके साथ ही पिपलखूंटा, मुंदड़ी, कुआझागर, तितरी, करमदी में भी ग्रामीण कार्यकर्ता सीएम के स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए है।
यातायात व्यवस्था में बदलाव



Trending
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

