रतलाम, 21जुलाई(खबरबाबा.काम)। जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत सरवड़-जमुनिया के निकट बीती रात 3:00 बजे के लगभग यात्रियों से भरी एक बस असंतुलित होकर पलट गई। दुर्घटना में कुल 27 लोग घायल हुए हैं ,जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
बिलपांक पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस राजस्थान के सीकर से महाराष्ट्र के नासिक जा रही थी ।रात करीब 3:00 बजे चालक का संतुलन बिगड़ा और सरवड़ जमुनिया के निकट बस असंतुलित होकर रोड के नीचे उतरते हुए पलटी खा गई ।सूचना मिलते ही बिलपांक थाना प्रभारी रेलवे सिंह बरडे,एएसआई शिवनाथ सिंह ,अशोक दीक्षित पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया ।जहां घायलों का उपचार शुरू हुआ।
पुलिस के अनुसार दुर्घटना में सुरेंद्र 30 वर्ष निवासी हरियाणा ,इलियास 30 वर्ष निवासी अहमदनगर ,विक्टर 30 वर्ष निवासी जलगांव ,हेमंत निवासी सीकर, कविता 30 वर्ष निवासी जलगांव, जितेंद्र 44 वर्ष निवासी सेंधवा, जगदीश 40 वर्ष निवासी हनुमानगढ़ ,कमलेश 28 वर्ष निवासी झुंझुनू, मदुसर निवासी झुंझुनू, अमित 18 वर्ष निवासी सीकर, विनोद 15 वर्ष निवासी भीलवाड़ा ,राकेश 21 वर्ष निवासी मंदसौर ,खुशबू 9 वर्ष निवासी झुंझुनू ,गजराज 10 वर्ष निवासी भीलवाड़ा ,कालू 15 वर्ष निवासी भीलवाड़ा ,शेख मुस्ताक 36 वर्ष निवासी अहमदनगर, लालचंद 22 वर्ष निवासी झुंझुनू, शीशराम 54 वर्ष निवासी झुंझुनू, कान्हा 18 वर्ष निवासीभीलवाड़ा, सुभाष 40 वर्ष निवासी नासिक संजय 30 वर्ष निवासी नासिक, वसीम 38 वर्ष निवासी महाराष्ट्र, हरिभाऊ 65 वर्ष निवासी नासिक, शरीफ 45 वर्ष निवासी नासिक ,दत्तात्रेय 65 वर्ष निवासी नासिक ,नरपत 55 वर्ष निवासी नासिक और एक अऩ्य घायल हुआ है।
Trending
- रतलाम: शीतल तीर्थ कमेटी ने किया श्री आदित्य सागर जी महाराज मुनिश्री से निवेदन… अब रतलाम में भी गूंजेगी मंत्राक्ष की दिव्य ध्वनि
- बसंत पंचमी पर धूमधाम से मना रतलाम का स्थापना दिवस, मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा-रतलाम के विकास की नई गाथा लिखना है…पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में निकली वाहन रैली
- रतलाम में स्कूलों का समय फिर से पुराने समयानुसार, 26 जनवरी से लागू होगा पुराना टाइम..शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
- रतलाम: जैन प्रीमियर लीग (JPL) का भव्य शुभारंभ 25 जनवरी को होगा,12 टीम होगी शामिल
- रतलाम: डिजिटल अरेस्ट कर 1.34 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने असम–जम्मू–पंजाब से 3 और आरोपियों को दबोचा…अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी
- रतलाम:शहर के कस्तूरबा नगर क्षेत्र में चाइनीज मांझे से बुजुर्ग घायल, गला बचाने में चेहरे पर गंभीर जख्म, 5 टांके आए
- रतलाम: शहर में जीबीएस (गुलियन-बैरे सिंड्रोम) को लेकर सतर्कता, प्रशासन द्वारा सर्वे टीम गठित…सखवाल नगर निवासी बालक इंदौर में भर्ती
