रतलाम, 27जुलाई(खबरबाबा.काम)। जिलें में हुई लूट, हत्या और धोखाधड़ी के 4 मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी गौरव तिवारी ने 5 से 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। बीती रात ग्राम धराड़ में हुई लूट के आरोपियों पर भी एसपी ने 10 हजार का इनाम घोषित किया है।
एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धराड़ में अज्ञात बदमाशों ने बीती रात लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। धराड़ के बस स्टैण्ड स्थित फर्टिलाईजर्स दुकान के संचालक विमल पिता कांतिलाल पाटीदार रात करीब 8 बजे अपनी दुकान बंद कर नगदी राशि बैग में रखकर निकल रहे थे तभी एक बाईक पर तीन नकाबपोश बदमाश आए और उन्होने रिवाल्वर दिखाते हुए पाटीदार से बैग छिन लिया। पाटीदार ने विरोध किया तो बदमाशों ने सीधे गोली मारने की धमकी दे दी। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। एसपी गौरव तिवारी ने इस मामले में फरार आरोपियों की सूचना देने वाले को दस हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
चेन लूट में पांच हजार का इनाम
सैलाना में हुई चेन लूट के मामले में भी एसपी गौरव तिवारी ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस के अनुसार 18 अप्रैल 2017 को फरियादी सुशीला पति श्रेणिक मंदिर से घर लौट रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर आए दो अज्ञात बदमाश उनके गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। अज्ञात आरोपियों पर पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।
धोखाधड़ी के आरोपियों पर भी पांच हजार का इनाम
ताल में हुई धोखाधड़ी के मामले में भी पुलिस ने आरोपियों पर 5 हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस के अनुसार 5 जनवरी 2017 को नेगरुन निवासी गोवर्धन के मोबाइल पर फोन कर आरोपी ने उसका Atm पासवर्ड पूछा था और खाते से 20 हजार रूपये निकाल लिए थे ।कॉल डिटेल की जांच में आरोपी झारखंड निवासी कृष्ण पिता रूपलाल निकला था ।इसकी गिरफ्तारी पर भी 5000 का इनाम घोषित किया गया है।
हत्या के मामले में फरार आरोपियों पर 10 हजार का इनाम
जावरा शहर थाना अंतर्गत हुई हत्या के एक मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी पर भी एसपी गौरव तिवारी ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।
Trending
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
- रतलाम : फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर व्हाट्सएप पर ब्लैकमेलिंग की कोशिश, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा साइबर फ्रॉड
