रतलाम, 8जुलाई(खबरबाबा.काम)। जिले के अधिकांश स्थानों पर इस बार इंद्रदेव मेहरबान है। रतलाम, सैलाना, पिपलौदा की स्थिति बारिश के मामले में काफी अच्छी है ।जिले में सिर्फ ताल ही एक ऐसा क्षेत्र है जहां अभी तक काफी कम बारिश दर्ज की गई है। अच्छी बारिश से इस बार किसानों के चेहरे भी खिले हुए हैं।
भू-अभिलेख कार्यालय से जारी आंकड़ों को देखा जाए तो रविवार सुबह 8:00 बजे तक जिले की औसत बारिश 9 इंच से अधिक दर्ज की गई है, जो पिछले वर्ष अभी तक हुई बारिश की तुलना में 3 इंच अधिक है ।जिले के अलग-अलग हिस्सों की बारिश को देखे तो रतलाम में रविवार सुबह समाप्त हुए 24 घंटे में सवा इंच के लगभग बारिश दर्ज की गई है ।रतलाम विकासखंड में रविवार सुबह तक कुल 12 इंच से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है ,जो पिछले साल इस समय तक हुई बारिश से दोगुनी है ।आलोट में इस वर्ष अभी तक 5 इंच बारिश दर्ज की गई है ।इसी तरह जावरा में इस वर्ष अभी तक 8 इंच के लगभग बारिश हो चुकी है। ताल में अभी तक ढाई इंच के लगभग ही बारिश हुई है। जिले में सबसे अधिक बारिश पिपलोदा विकासखंड में दर्ज की गई है। पिपलोदा में इस वर्ष अभी तक 15 इंच से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है ।जिले के बाजना में अभी तक 9 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है। इसी तरह रावटी में सवा 7 इंच बारिश दर्ज की गई है। सैलाना की बात करें तो यहां अभी तक 14 इंच के लगभग बारिश दर्ज की गई है।

Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
