रतलाम, 23जुलाई(खबरबाबा.काम)। सोमवार सुबह रतलाम में हुई जोरदार बारिश ने पूरा शहर तरबतर कर दिया है ।सुबह 4 बजे से तेज बारिश शुरू हुई ।4 घंटे में ही रतलाम शहर में 4 इंच के लगभग बारिश दर्ज की गई है। रतलाम में इस वर्ष अभी तक 23 इंच के लगभग बारिश दर्ज हो चुकी है। बारिश से शहर के जलाशयों में जलस्तर भी बढ़ गया है।
भू-अभिलेख कार्यालय से मिले आंकड़ों के अनुसार रतलाम में सोमवार सुबह लगभग 105 मिली मीटर याने 4 इंच लगभग बारिश हुई है ।जिसे मिलाकर सोमवार सुबह तक रतलाम में बारिश का आंकड़ा 23 इंच के लगभग पहुंच चुका है ।जिले के अन्य क्षेत्रों की बात करें तो अलोट में अभी तक 15 इंच बारिश दर्ज की गई है। जावरा में 14 इंच बारिश हुई है ।जिले में सबसे कम बारिश ताल में हुई है ।जहां अभी तक सिर्फ 12 इंच लगभग बारिश दर्ज की गई है। पिपलोदा में अभी तक 19 इंच बारिश हुई है ।इसी तरह बाजना में 21 इंच ,रावटी में 16 इंच ,सैलाना में 20 इंच बारिश अभी तक दर्ज की गई है ।जिले में सबसे ज्यादा बारिश रतलाम शहर में हुई है ।

जलाशयो का जलस्तर बडा
बारिश से शहर एवं शहर के आसपास स्थित जलाशयों का जलस्तर भी बढ़ गया है ।शहर के झाली तालाब ,अमृत सागर तालाब ,हनुमान ताल में अच्छा पानी आ गया है। जिसे देखने के लिए लोग भी पहुंच रहे हैं ।इसके अलावा जामन पाटनी और इसरथुनी में भी पानी आने पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। जामन पाटनी में सुरक्षा के लिए पुलिस ने चेतावनी बोर्ड के साथ जवानों की तैनाती भी कर दी है।

अस्पताल में टपकते पानी से मरीज परेशान
बारिश में कई लोगों की मुश्किल भी बढ़ा दी है ।अस्पताल के कई वार्डों में पानी टपकने से मरीज परेशान रहे।



Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
