रतलाम, 23जुलाई(खबरबाबा.काम)। सोमवार दोपहर को शहर में ठगी की एक और वारदात हो गई। माणक थाना क्षेत्र अंतर्गत एक आभूषण निर्माता के यहां ग्राहक बनकर आए दो बदमाश बातों में उलझाकर सोने की नथ ले उड़े। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू की।
जानकारी के अनुसार ठगी की यह वारदात सिलावटों का वास निवासी कैलाश चंद सोनी के यहां हुई ।श्री सोनी ने बताया कि वह आभूषण निर्माता है। सोमवार दोपहर को लगभग पौने तीन बजे ग्राहक बनकर दो लोग उनकी दुकान पर आए और बिछुड़ी दिखाने का बोला ।कुछ देर तक वह बीछुड़ी देखते रहे और बाद में सोने की नथ दिखाने के लिए कहा ।उन्हें एक डिब्बी में रखी तीन सोने की नथे दुकानदार ने बताइ ।इसके बाद दोनों व्यक्ति अन्य सामान देखने लगे और चांदी की अंगूठी खरीदी। दोनों व्यक्ति के जाने के बाद जब दुकानदार ने सामान चेक किया तो सोने की नथ वाली डिब्बी गायब थी ।श्री सोनी के अनुसार सोने की नथों का वजन 20 ग्राम के लगभग था। इसके बाद श्री सोनी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के बारे में जानकारी ली ।माणकचौक थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली पुलिस दुकानदार द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार आरोपी की तलाश कर रही है।
Trending
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
