रतलाम,27जुलाई(खबरबाबा.काम)। लिपिक वर्गीय कर्मचारियों शुक्रवार को कलेक्टोरेट परिसर में पहुंचकर यहां जमकर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही यहां से सभी लोग रैली निकालकर निकले और नगर निगम होते हुए शहर के अन्य प्रमुख मार्गों से होकर पुन: कलेक्टोरेट परिसर पहुंचे और नारेबाजी कर विरोध प्रकट किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान यहां पर सभी विभागों के लिपिक मौजूद रहे।
संघ के जिलाध्यक्ष हरीश बिंदल ने बताया कि लिपिकों के काम पर नहीं पहुंचने से कुछ विभागों का सारा काम ठप हो गया है। प्रदेशभर में 40 हजार लिपिक प्रत्यक्ष रूप से हड़ताल में शामिल हुए है। जिले में राजस्व, शिक्षा, कृषि, आदिवासी विकास विभाग, लोक निर्माण, जल संसाधन, आबकारी, उद्यानिकी, वन विभाग, नापतौल, विद्युत संरक्षा, उद्योग विभाग सहित अन्य सभी विभागों के लिपिक हड़ताल में शामिल रहे है।
तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष श्याम टेकवानी ने भी संबोधित किया। संगठन से जुडे़ मिथिलेश मिश्र ने कहा कि हड़ताल किसी सुखद अंजाम पर ही खत्म होगी, एेसी कोशिश हर स्तर पर चल रही है। शिक्षा विभाग से रणजीत सिंह जी राठौर, त्रीभुवऩेश भारद्वाज भी मौजूद थे।
Trending
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
