रतलाम 27 जुलाई(खबरबाबा.काम) ।प्रभारी कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने एक आदेश जारी कर जिला पंचायत के लेखापाल महेन्द्र शर्मा को आगामी आदेश तक जनपद पंचायत रतलाम में संलग्न किया है ।
श्री शर्मा मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना (संबल) संबंधी कार्यों हेतु जनपद पंचायत रतलाम में संलग्न किए गए हैं, वे प्रतिदिन संबल योजना में किए गए कार्यों की रिपोर्ट मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रतलाम को प्रेषित करेंगे।
शिकायतों की जांच हेतु श्री वर्मा नियुक्त
रतलाम जनसंपर्क कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार जिला पंचायत के लेखापाल महेन्द्र शर्मा के विरुद्ध जनप्रतिनिधियों द्वारा की गई मौखिक एवं समाचार पत्रों में प्रकाशित शिकायतों की जांच हेतु अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी रतलाम दिनेश वर्मा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस सम्बन्ध में प्रभारी कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने एक आदेश जारी कर दिनेश वर्मा को निर्देशित किया है कि वे शिकायतों की जांच सात दिवस में करके विस्तृत रिपोर्ट एवं प्रतिवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
Trending
- रतलाम: शीतल तीर्थ कमेटी ने किया श्री आदित्य सागर जी महाराज मुनिश्री से निवेदन… अब रतलाम में भी गूंजेगी मंत्राक्ष की दिव्य ध्वनि
- बसंत पंचमी पर धूमधाम से मना रतलाम का स्थापना दिवस, मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा-रतलाम के विकास की नई गाथा लिखना है…पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में निकली वाहन रैली
- रतलाम में स्कूलों का समय फिर से पुराने समयानुसार, 26 जनवरी से लागू होगा पुराना टाइम..शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
- रतलाम: जैन प्रीमियर लीग (JPL) का भव्य शुभारंभ 25 जनवरी को होगा,12 टीम होगी शामिल
- रतलाम: डिजिटल अरेस्ट कर 1.34 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने असम–जम्मू–पंजाब से 3 और आरोपियों को दबोचा…अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी
- रतलाम:शहर के कस्तूरबा नगर क्षेत्र में चाइनीज मांझे से बुजुर्ग घायल, गला बचाने में चेहरे पर गंभीर जख्म, 5 टांके आए
- रतलाम: शहर में जीबीएस (गुलियन-बैरे सिंड्रोम) को लेकर सतर्कता, प्रशासन द्वारा सर्वे टीम गठित…सखवाल नगर निवासी बालक इंदौर में भर्ती
