रतलाम 5 जुलाई ( खबरबाबा. काम) । कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिले के सभी आहरण,संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने कर्मचारियों की सातवें वेतनमान के एरियर की प्रथम किश्त तथा महंगाई भत्ता एरियर का भुगतान करें। आगामी 9 जुलाई को आयोजित होने वाली समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में वेतन व एरियर की समीक्षा की जाएगी। अधिकारी वेतन भुगतान या एरियर भुगतान नहीं होने के कारणों सहित बैठक में उपस्थित होंगे।
जिला कोषालय अधिकारी जी.एल. गुवाटिया ने बताया कि प्रत्येक माह की 28तारीख तक सभी शासकीय सेवकों के वेतन देयक कोषायल में सम्मिट करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। उन्होने बताया कि शासन की मंशानुसार सभी शासकीय सेवकों को प्रत्येक माह की 1 तारीख को वेतन भुगतान हो जाना चाहिए, लेकिन अधिकांश डीडीओ समय पर देयक प्रस्तुत नहीं करते हैं। इस कारण समय पर वेतन भुगतान नहीं हो पाता है। शासन के निर्देशानुसार माह मई 2018 में सातवें वेतनमान के एरियर का भुगतान किया जाना था। इसके पूर्व पेड एरियर वाउचरों की पोसि्ंटंग का कार्य किया जाना था लेकिन यह कार्य समय पर नहीं होने से वेतनमान के एरियर की प्रथम किश्त का भुगतान नहीं हो पा रहा है।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.