रतलाम,11अगस्त(खबरबाबा.काम)। मुनिश्री प्रमाणसागरजी ने आज धर्मसभा में कहा कि इंसान को हर दिन अपने जीवन की समीक्षा करना चाहिए। हर क्रिया को करने से पहले उसके परीणामों का मंथन करना चाहिए। भोग विलास, रंगरैलिया और नैतिकता को खंडित करने वाले कृत्यों को करने से पहले अपने गिराबा में झांकना चाहिए।
मुनि श्री ने कहा कि ये सोचना चाहिए कि अपने हितों की पूर्ति से किसका और किस-किसका अहित हो सकता है।
खुद का ढंग देखों फिर दूसरों को सुधारों..
मुनिश्री ने प्रमाणसागरजी ने कहां कि आज लोग खुद तो सुधरते नही है और दूसरों से ढंग के व्यवहार, सदाचार और दयालुता की आशा रखते है। खुद अमर्यादित व्यवहार करते हुए और सामने वाले से सद्व्यवहार की अपेक्षा रखते है। दान भी देते है तो दिखावे का ढोंग करते है। बड़े पदों और औहदे पर बैठ जाते है मगर सोच बहुत छोटी ही रखते है। आज इंसान खुद की जिन्दगी को बेढंगी तरह से ढो रहा है और दूसरों को सुधारने की सीख दे रहा है। इसलिए पहले खुद सुधरने का प्रयास करो, धर्म और कर्म का पालन करो उसके बाद दूसरों से सुधरने का अनुरोध करो और उसे जिन्दगी के बदरंगों से दूर रहने की सलाह दो। मुनिश्री ने कहां कि ढंग से जीवन जीने के लिए मृद्वभाषी बनना जरुरी है। हमारा संभाषण मधुर होना चाहिए हमारे बात करने का तरीका, लहजा ऐसा हो कि आपकी बात से लोग आपके कायल हो जाए, घायल नही हो । अपने व्यवहार से हर आदमी का आदर करो। अगर आप बड़े आदमी हो तो आपसे मिलने आए छोटे आदमी को गले लगाओं ताकि वो छोटा आदमी भी आपकों हमेशा के लिए अपने मन में बैठा सके। मुनिश्री ने सफल जीवन के सूत्र बताते हुए अपने उद्गार में कहां कि आप हमेशा सरलता, सहेजता और शालीनता होना चाहिए। कुटिलता, दिखावा, प्रदर्शन और छल ज्यादा दिन के मेहमान नही रहते है। ऐसे में जीवन को गुजारों मगर ढंग से ढोंग से जिन्दगी विनाश का कारण बनती है।
Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
