रतलाम,22अगस्त(खबरबाबा.काम)। बुधवार रात को घटला ब्रिज के पास एक कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई ।हादसे में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार महाराष्ट्र की है ।बताया जाता है कि उसमें सवार लोग शिर्डी से दर्शन कर अजमेर की ओर जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 8:00 बजे रतलाम-निमच हाईवे के रतलाम घटला बायपास पर एक कार असंतुलित होकर डिवाडर से टकरा गई। हादसे में कार में सवार सुनील पिता आधार सावडे (31)ग्राम बोरवाड़ी शिरपुर जिला धुलिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही कार में सवार आनंद पिता दत्ताराम पाटील (29) निवासी शिरपुर ,अजय पिता सुरपाल पवार (28)रविंद्र पिता दीपक चंद (31),राहुल पिता रतन बोरसे(23) घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Trending
- रतलाम: शीतल तीर्थ कमेटी ने किया श्री आदित्य सागर जी महाराज मुनिश्री से निवेदन… अब रतलाम में भी गूंजेगी मंत्राक्ष की दिव्य ध्वनि
- बसंत पंचमी पर धूमधाम से मना रतलाम का स्थापना दिवस, मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा-रतलाम के विकास की नई गाथा लिखना है…पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में निकली वाहन रैली
- रतलाम में स्कूलों का समय फिर से पुराने समयानुसार, 26 जनवरी से लागू होगा पुराना टाइम..शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
- रतलाम: जैन प्रीमियर लीग (JPL) का भव्य शुभारंभ 25 जनवरी को होगा,12 टीम होगी शामिल
- रतलाम: डिजिटल अरेस्ट कर 1.34 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने असम–जम्मू–पंजाब से 3 और आरोपियों को दबोचा…अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी
- रतलाम:शहर के कस्तूरबा नगर क्षेत्र में चाइनीज मांझे से बुजुर्ग घायल, गला बचाने में चेहरे पर गंभीर जख्म, 5 टांके आए
- रतलाम: शहर में जीबीएस (गुलियन-बैरे सिंड्रोम) को लेकर सतर्कता, प्रशासन द्वारा सर्वे टीम गठित…सखवाल नगर निवासी बालक इंदौर में भर्ती
