रतलाम, 11अगस्त(खबरबाबा.काम)। जिले में दो स्थानों पर अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सूने मकान का ताला तोड़कर बदमाश नगदी,आभूषणों और अन्य सामान पर हाथ साफ कर गए।
स्टेशन रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत जय भारत नगर में बदमाशों ने एक मकान को निशाना बनाया ।मकान मालिक मोहसिन पिता सलीम खान में स्टेशन रोड थाने पर चोरी की शिकायत दर्ज कराई है ।जिसमें बताया कि बदमाश उसके घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और 48 हजार रुपए नगद ,TV सेटअप बॉक्स, हाथ घड़ी ,बिछिया और चांदी के पाए जब चुरा कर ले गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
इसी तरह बदमाशों ने जावरा औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरगढ़ में भी सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया ।बदमाश यहां से पुराने सोने के गहने ,मोहन माला, कान की बाली, सोने का टड्डा, कड़े, सोने की अंगूठी ,पुराने चांदी के पायल, चेन आदि आभूषण चोर कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.