Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

September 2, 2026

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » प्रशासनिक सेवाओं में जाने का संकल्प लेकर उठे लगभग 300 युवा ,पीएससी तथा यूपीएससी के लिए रतलाम प्रशासन ने आरंभ की कैरियर काउंसलिंग। जानिए रतलाम कलेक्टर और एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने सफलता के लिए युवाओं को क्या टिप्स दिए-
All News

प्रशासनिक सेवाओं में जाने का संकल्प लेकर उठे लगभग 300 युवा ,पीएससी तथा यूपीएससी के लिए रतलाम प्रशासन ने आरंभ की कैरियर काउंसलिंग। जानिए रतलाम कलेक्टर और एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने सफलता के लिए युवाओं को क्या टिप्स दिए-

SamagraBy SamagraAugust 12, 2018No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 12 अगस्त(खबरबाबा.काम)। रविवार को बरबड़ के नवनिर्मित सभाग्रह में मौजूद लगभग 300युवक-युवतियां अपने प्रशासनिक सेवाओं में जाने का संकल्प लेकर अपने घर गए। उनको प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा यूपीएससी तथा पीएससी परीक्षाओं में सम्मिलित होने के लिए आज पहला पाठ पढ़ाया गया।
ये कैरियर काउंसलिंग इतनी शानदार थी कि उपस्थित युवा मंत्रमुग्ध होकर कलेक्टर, एसपी, सीईओ जिला पंचायत, एडिशनल एसपी और एसडीएम की बातें लगभग ढाई घंटे तक अविचल बैठे सुनते रहे। जिला प्रशासन द्वारा रतलाम में प्रदेश के अधिकाधिक युवाओं को आईएएस,आईपीएस बनाने तथा अन्य प्रशासनिक सेवाओं में जाने के लिए कैरियर काउंसलिंग शुरू की गई है। आगामी 2 सितम्बर से रतलाम के कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में सुनियोजित ढंग से कक्षाएं प्रारंभ की जाएगी। इसके पूर्व रविवार को भी कक्षा ली जाएगी। कैरियर काउंसलिंग का विस्तार आगे जावरा से लेकर सैलाना, आलोट जैसे कस्बों में भी किया जाएगा।
इस कैरियर काउंसलिंग को प्रशासन द्वारा‘‘संकल्प’’ प्रयास एक बेहतर भविष्य का नाम दिया गया है। आज इसके प्रथम आयोजन में रतलाम शहर के विभिन्न स्कूलों की कक्षा 12वी तथा कॉलेज के युवा शामिल हुए। रतलाम में लगाई जाने वाली कक्षाओं में आसपास के युवा भी सम्मिलित हो सकेंगे। कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम को पूरे जिले का नोडल बनाया गया है। जिले के कॉलेजों में गठित कैरियर सेल में इच्छुक युवा अपना पंजीयन करा  सकते है। सीविल सेवा परीक्षाओ की तैयारियों के लिए आयोजित होने वाली कक्षाओं में कलेक्टर से लेकर अन्य सभी प्रशासनिक अधिकारी समय-समय पर जाकर कैरियर मार्गदर्शन देंगे।

कलेक्टर ने किया 3-P का जिक्र
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि वे कैसे सिविल सेवा परीक्षाओं में सम्मिलित हो सकते हैं, इसकी तैयारी कैसे करें। उन्होंने थ्री पी का जिक्र किया कि पहली पी है प्लानिंग, दूसरा पी है पेशन्स तथा तीसरा पी है प्रेक्सिस। कलेक्टर ने कहा कि आपको सिलेबस का पता होना चाहिए। गत वर्ष के पेपर का भी अध्ययन करना चाहिए। पेशन्स यानि संयम बहुत जरूरी है। यूं समझिए कि खून के आखरी कतरे तक का टेस्ट ले लेता है सिविल सेवा एक्जाम। संयम बहुत जरुरी है क्योंकि परीक्षा के किसी एक स्टेप में पास नहीं होते हैं तो भी आपको अपनी गति और अपनी ऊर्जा को बनाए रखना होगा।
कलेक्टर ने एक महत्वपूर्ण बात कही कि ऐवरेज क्षमता का विद्यार्थी भी जी-तोड़ मेहनत करे तो वह इन परीक्षाओं में अवश्य कामयाब होगा,परन्तु इसके लिए अपनी ऊर्जा को लगातार स्थिर बनाए रखना जरूरी है। इन परीक्षाओं में कई बार स्टूडेंट हतोत्साहित हो जाते हैं लेकिन वे फिर से अपनी ऊर्जा को समेटकर आगे के लिए कदम बढ़ाते हैं। कलेक्टर ने प्रैक्टीस को बहुत महत्वपूर्ण बताया। अलग-अलग स्टेज पर अलग-अलग टाईप की प्रैक्टिसेस लगातार करनी होती है। यूपीएससी इस धरती पर जितनी भी जानकारियां उपलब्ध हैं, उन सभी जानकारियों को आपके दिमाग में होने की अपेक्षा आपसे रखता है। विद्यार्थी को बार-बार प्रश्नपत्रों को हल करते रहना, माडल्स पेपर को साल्व करते रहना जरूरी है। बदलते परीक्षा पेटर्न्स की जानकारी भी रखना होगी। कलेक्टर ने कहा कि जब एक बार आपने सोच लिया कि हमें यह परीक्षा पास करना है तो बगैर दाएं-बाएं देखे अर्थात् बगैर नकारात्मक हुए अपने कदम आगे बढ़ाएं, आप सबमें बराबर की क्षमता है।

एसपी ने कहा सफलता के लिए टापर होना जरूरी नहीं
पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आईएएस तथा आईपीएस बनने के लिए आप इस सोच के साथ नहीं आएं कि इसमें बहुत पैसा या पावर है। आप देशभक्ति और किसी गरीब का जीवन बदलने के भाव अपने मन में रखते हुए इन परीक्षाओं में सम्मिलित होंगे तभी आप बेहतर रुप से परीक्षाओं में कामयाबी अर्जित कर पाएंगे। स्कूल-कालेज की कक्षाओं के टापर विद्यार्थी ही इन परीक्षाओं में कामयाब होते हैं, ऐसा नहीं है। उन्होंने बताया कि उनके साथ के दो विद्यार्थी ऐसे भी आईपीएस बने हैं जो इंटरमिडिएट की परीक्षा में दो बार फेल हो चुके थे। सोच महत्वपूर्ण होती है, यदि हम सोचकर संकल्पित होते हैं कि हमें आईएएस या आईपीएस बनना है तो रास्ते की बाधाएं हट जाती हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यदि आपको आईएएस या आईपीएस बनना है तो जुनून की हद तक जाना होगा।
सीईओ जिला पंचायत सोमेश मिश्रा ने मार्गदर्शन देते हुए कहा कि सिविल सेवा की परीक्षाएं आपकी सीटिंग कैपिसिटी चाहती है। यह सीटिंग परीक्षा की शुरूआत में भले ही कम होती है लेकिन जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते हैं, वैसे-वैसे आप लंबी सीटिंग के साथ पढ़ाई करेंगे क्योंकि यह आवश्यकता होती है। श्री मिश्रा ने जिला प्रशासन द्वारा आरम्भ की गई सिविल सेवा कैरियर काउंसिलिंग की कार्ययोजना से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आसपास के आईएएस, आईपीएस को भी रतलाम जिले में बुलवाकर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन करवाया जाएगा।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारियां करते हुए आपको जीवन के वृहद अनुभवों का साक्षात्कार होता है। अच्छी तैयारी के साथ आप सफल तो होते ही हैं, इसके साथ ही आप जीवन में अच्छे इंसान भी बनते हैं। उन्होंने कहा कि मोटिवेशन महत्वपूर्ण है। कोई भी अध्ययन गहराई के साथ किया जाना जरूरी होता है। सिविल सेवा परीक्षा में सफलता के लिए विषय की बहुत गहराई के साथ अध्ययन तो जरूरी है ही, इसके अलावा विद्यार्थी को उस मोमेंटम में भी सदैव रहना होता है।
एसडीएम रतलाम शहर (आईएएस) राहुल धोटे ने संघ लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के वर्तमान पेटर्न तथा इस परीक्षा के विभिन्न चरणों की जानकारी विद्यार्थियों को दी। उन्होंने कहा कि हौंसला रखते हुए मेहनत के साथ यदि हम इन परीक्षाओं की तैयारी करते हैं तो अवश्य सफल होते हैं।
सभी अधिकारियों ने अपने मार्गदर्शन में विद्यार्थियों से कहा कि वे अपनी परिस्थितियों से नहीं घबराएं। अधिकारियों ने स्वयं के बारे में भी बताया कि वे मध्यमवर्गीय परिवारों से ही आए हैं, परन्तु अपनी मेहनत, लगन और दिल में कुछ बन जाने का जज्बा था, इसलिए सफल हुए हैं। संचालन आशीष दशोत्तर ने किया।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपूर्व सांसद के नेतृत्व में भाजपा ने घर-दुकानों पर जाकर शुरु किया धनसंग्रह, भाजपा अर्थ संग्रह समिति की बैठक में विधानसभा प्रभारियों की घोषणा
Next Article आईएम रतलाम की महिला चिकित्सक इकाई गठित,डा.आशा सराफ बनी अध्यक्ष
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सीमांकन कार्यवाही को लेकर कलेक्टर अजय कटेसरिया ने महत्वपूर्ण…

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026
Top Trending

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सीमांकन कार्यवाही को लेकर कलेक्टर अजय…

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम बोरदा में बुधवार…

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.