रतलाम,27अगस्त(खबरबाबा.काम)।स्टेशन रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में सोमवार दोपहर एक ठगी की वारदात हुई। ठग यहां रुपए जमा कराने आए युवक को लालच देकर उसके पास के 23 हजार रुपए ले गए और बदले में उसे कागज की गड्डी थमा गए। पीडि़त ने जब रुपए जमा कराने के लिए रुमाल खोला तो उसमें कागज की गड्डी नजर आई। ये देख उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
घटना दोपहर करीब 3:30बजे विरियाखेड़ी निवासी शाहरूख खान के साथ हुई। शाहरूख बैंक की स्टेशन रोड शाखा में रुपए जमा कराने आया था। इस दौरान एक युवक उसके पास पहुंचा और कहा कि मेरे दो लाख रुपए भी जमा करा दो। तभी पास में खड़े एक ठग ने कहा कि इसका यहां बैंक में खाता नहीं है और यह रुपए भी चोरी कर लाया है। तुम अपने खाते में जमा करा दो बाद में बांट लेंगे। लालच में आकर पीडित ने दोनों युवकों के साथ बैंक से बाहर आया और पास की गली में चला गया। यहां युवक ने रुमाल में रखी नोट की गड्डी दिखाई, जिसमें ऊपर दो हजार का नोट था। रुपए देने के पहले उसने कहा कि इसके बदले तुम अपने पास के रुपए मुझे दे दो। ये सुन पीडित ने 23 हजार रुपए उसे दे दिए। बाद में एक ठग ने पीडित को विश्वास में लेने के लिए स्वयं की जेब से भी कुछ रुपए निकालकर दूसरे ठग को दे दिए। बातों में पीडित ने रुपए दिए उसके बाद एक ठग ने पीडि़त से रुपए बैंक में जमा कराने की बात कही, तो वह रुमाल में रखी गड्डी लेकर बैंक में गया। वहां रुमाल खोला उसमें कागज की गड्डी दिखी। वह बाहर निकला तब तक बदमाश गायब हो चुके थे। घटना की सूचना पर बैंक पहुंची पुलिस ने यहां लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और उनके आधार पर बदमाशों का पता लगाने में जुट गई।
What's Hot
Previous Articleलन्दन, अमेरिका और दुनिया के दूसरे देशों में भी धूम मचाएगी रतलाम के कलाकारों की फिल्म मालवा मराठा,एरोज इन्टरनेशलन ने खरीदे फिल्म के ओवरसीज राईट्स
Next Article ट्रक की चपेट में आने से दो की मौत, तीन लोग घायल
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.