भोपाल,9सितम्बर(खबरबाबा.काम)। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के पूर्व भी अब प्रदेश सरकार को एसपी ,कलेक्टर एवं फील्ड तैनात अन्य अधिकारियों के तबादले करने के पूर्व चुनाव आयोग की अनुमति लेनी होगी। सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दी है।
मध्य प्रदेश में आचार संहिता से पहले कलेक्टर, एसपी जैसे अफसरों के तबादला करने के लिए सरकार को चुनाव आयोग की मंजूरी लेनी होगी। हालांकि इससे पहले सरकार किसी भी अधिकारी को इधर से उधर करने के लिए स्वतंत्र थी। आयोग का ये आदेश एक सितंबर से प्रदेश में लागू हो गया है।
चुनाव के मद्देनजर आयोग ने सरकार को निर्देश दिए हैं कि बिना उसकी अनुमति लिए किसी भी अधिकारी का ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है। जारी निर्देश के मुताबिक जिन अधिकारियों की संभावित ड्यूटी चुनाव में लगने वाली है। उनके तबादले करने के लिए अब आयोग से मंजूरी लेना होगी।
जिन अधिकारियों की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई है या लगाना है उनका तबादला करने से पहले सरकार को चुनाव आयोग से मंजूरी लेना अनिवार्य है। इस बात के निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दिए गए हैं।
Trending
- रतलाम: मलेनी नदी में नाव पलटी, युवक लापता,दो ने तैरकर बचाई जान, एक का अब तक सुराग नहीं, कल सुबह से फिर शुरू होगा रेस्क्यू
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई-तीन जिलों में चेन स्नैचिंग व लूट की वारदात करने वाला गिरोह गिरफ्तार,चार आरोपी पकड़े गए
- रतलाम के औद्योगिक विकास को मिले नये पंखइन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित – मंत्री चेतन्य काश्यप….कुल 11950 करोड़ का निवेश, 6500 लोगों को मिलेगा रोजगार
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर “सुर-अर्पण” का भव्य आयोजन आज, 42वां वर्ष-भीमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और संगीतमय भक्ति संध्या
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर निकली सम्मान साफा वाहन रैली,रतलाम में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम
- रतलाम: 27 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने नामली थाने के बाहर रखा शव, भाई की शिकायत पर 5 के खिलाफ केस दर्ज
- रतलाम: कुल्हाड़ी लेकर बैखोफ शराब दुकान में घुसे युवक, जमकर की तोड़फोड़, कमीशन और शराब न देने पर दी जान से मारने की धमकी
- रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प
