भोपाल,22सितम्बर(खबरबाबा.काम)। विधानसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश में भाजपा ने भी उम्मीदवारों को लेकर तेजी से मंथन करना शुरु कर दिया है। सूत्रों के अनुसार पार्टी ने जहां सभी जिलों में चुनिंदा लोगों से रायशुमारी करना शुरू की है वहीं अपने स्तर पर भी सर्वे कराकर दावेदारों की स्थिति पता की है। पार्टी सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी अपनी पहली लिस्ट में करीब 70 के लगभग उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है,वहीं पार्टी दागी और पिछले चुनाव में बहुत ज्यादा अंतर से हारे उम्मीदवारों को भी टिकट नहीं देने पर विचार कर रही है। यदि ऐसा हुआ तो एेसे उम्मीदवारों की दावेदारी खटाई में पड़ सकती है।
पार्टी सूत्रों का कहना है टिकट के लिए पहली शर्त जिताऊ उम्मीदवार है। उसके बाद दावेदारों की छवि को भी देखा जा रहा है । इस बार दागी और पिछले चुनाव में बहुत ज्यादा अंतर से हारे हुए उम्मीदवारों को पार्टी दोबारा मौका नहीं देने पर विचार कर रही है।
बीजेपी सूत्रों के अनुसार पार्टी ने टिकट बंटने का प्रक्रिया पर मंथन शुरू कर दिया है। इस बार ये फैसला लिया गया है कि जिन दावेदारों की दागी छवि है या फिर विछले विधानसभा चुनाव में जो उम्मीदवार बड़े अंतर से हारे थे उनको टिकट नहीं दिया जाएगा। पार्टी ने फिलहाल एक सबसे बड़ा फेक्टर टिकट देने के लिए तय किया है वह है जिताउ उम्मीदवार। हालांकि अंतिम फैसला हाईकमान ही लेगा।
पार्टी सूत्र के अनुसार उम्मीद्वारो को लेकर पार्टी ने सर्वे करवाएं हैं। रिपोर्ट की समीक्षा की जा रही है। समीक्षा के बाद नाम पर प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति इस पर चर्चा करेगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक 13 ऐसे उम्मीदवार हैं जो वर्ष 2013( पिछले चुनाव)में 20 हजार के ज्यादा के अंतर से हारे थे। वहीं, सात उम्मीदवार 30 हजार के अंतर से हारे थे। सूत्रों के मुताबिक इन उम्मीदवारों की टिकट की दावेदारी खटाई में पड़ सकती है।
Trending
- रतलाम: शीतल तीर्थ कमेटी ने किया श्री आदित्य सागर जी महाराज मुनिश्री से निवेदन… अब रतलाम में भी गूंजेगी मंत्राक्ष की दिव्य ध्वनि
- बसंत पंचमी पर धूमधाम से मना रतलाम का स्थापना दिवस, मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा-रतलाम के विकास की नई गाथा लिखना है…पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में निकली वाहन रैली
- रतलाम में स्कूलों का समय फिर से पुराने समयानुसार, 26 जनवरी से लागू होगा पुराना टाइम..शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
- रतलाम: जैन प्रीमियर लीग (JPL) का भव्य शुभारंभ 25 जनवरी को होगा,12 टीम होगी शामिल
- रतलाम: डिजिटल अरेस्ट कर 1.34 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने असम–जम्मू–पंजाब से 3 और आरोपियों को दबोचा…अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी
- रतलाम:शहर के कस्तूरबा नगर क्षेत्र में चाइनीज मांझे से बुजुर्ग घायल, गला बचाने में चेहरे पर गंभीर जख्म, 5 टांके आए
- रतलाम: शहर में जीबीएस (गुलियन-बैरे सिंड्रोम) को लेकर सतर्कता, प्रशासन द्वारा सर्वे टीम गठित…सखवाल नगर निवासी बालक इंदौर में भर्ती
