रतलाम,1सितम्बर(खबरबाबा.काम)। जिले के जावरा सब डिवीजन की कालुखेड़ा पुलिस ,द्वारा एक कार से तस्करी हेतु ले जाया जा रहा 50 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (डोडाचुरा) बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
जावरा सीएसपी आशुतोष बागरी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एसपी गौरव तिवारी,एएसपी प्रदीप शर्मा के मार्ग दर्शन में कार्रवाई की गई।पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक कार में डोडाचुरा भरकर बरखेडा फन्टा भरकर ढोढर जाने वाले है। बरखेड़ी फन्टे पर नाकाबन्दी की तस्कारो को डौडा चुरा सहित पकड़ा जा सकता है। मुखबीर सुचना की तस्दीक हेतु सीएसपी आशुतोष बागरी के निर्देश पर उप निरीक्षक मौहन नागदा फोर्स को लेकर बरखेडी फन्टा पर रवाना हुए और नाकाबन्दी की गई। पुलिस के अनुसार थोड़ी देर पश्चात बरखेडी तरफ मुखबीर के बताये अनुसार एक कार आती दिखी जिसे रोक कार चालक से नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम
अब्दुल पिता रज्जाक खा उम्र 23 साल निवासी सौनगरी थाना नई आबादी जिला मन्दसौर का रहने वाला बताया व पास वाली सीट पर बेठे व्यक्ति ने अपना नाम जाहिद पिता गनी खा उम्र 32 साल निवासी सोनगरी थाना नई आबादी जिला मन्दसोर का बताया। दोनों संदेही व्यक्तियों के कब्जे वाली कार मे पिछे की सिट हटाकर देखा तो दो प्लास्टिक के कट्टे मे अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा भरा होना पाया गया। आरोपीगणों से उक्त अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा परिवहन करने संबधी कोई लाईसेंस परिमीट होने का पुछने पर आरोपीगणो व्दारा नहीं होना बताया। बोरो में से कुल 50 किलो 500 ग्राम डोडाचूरा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.