रतलाम, 3सितम्बर(खबरबाबा.काम)। एक पिता के लिए सबसे खुशी की बात तब होती है जब उसके बच्चे जिंदगी में सफलता पाने में उनसे भी आगे निकल जाते हैं,और जब संतान उसी विभाग में अफसर बन जाए, जिसमें आप नौकरी कर रहे हो तो, हर किसी को गर्व होना स्वाभाविक है।तेलंगाना के एक जिले में पदस्थ एसपी और डीसीपी पिता की कहानी कुछ ऐसी है।
पिता 30 साल से पुलिस की नौकरी कर रहे हैं और उनकी बेटी बस 4 साल से फोर्स में हैं, लेकिन जब रविवार को वे दोनों सामने आया तो पिता ने बेटी को सेल्युट किया। यह कहानी है तेलंगाना में जगतियाल जिला की एसपी सिंधू शर्मा और उनके पिता डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस एआर उम्महेश्वरा शर्मा की।सिंधू शर्मा सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस यानी एसपी हैं, वह ओहदे में अपने पिता से ऊपर हैं।सिंधू शर्मा 2014 बैच की आईपीएस है।
दोनों पिता और बेटी तेलंगाना राष्ट्र समिति के कोंगारा कालन इलाके में एक समारोह में आमने सामने आए। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस एआर उम्महेश्वरा शर्मा ने बताया कि यह पहली बार है जब दोनों एक पब्लिक समारोह में सबके सामने आए और उन्होंने वही किया जो अक्सर करते हैं। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस एआर उम्महेश्वरा शर्मा ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी के साथ काम करने में गर्व महसूस होता है।
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस एआर उम्महेश्वरा शर्मा ने बताया कि वह जब भी ड्यूटी के दौरान अपनी बेटी के सामने आते हैं तो सेल्युट करते हैं और अपने कर्तव्य का पालन करते हैं,वहीं जब घर पर होते हैं तो उनका रिश्ता एक सामान्य बाप बेटी वाला हैं।
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस एआर उम्महेश्वरा शर्मा अगले साल रिटायर होने वाले हैं। वह वर्तमान में राशाकोंडा कमिश्नरी केमलकाजगिरि इलाके में डीसीपी के पद पर तैनात हैं। वहीं अब सिंधू शर्मा अपने एसपी होने का दायित्व बखूबी से निभा रही है।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.