रतलाम, 28सितम्बर(खबरबाबा.काम)। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव ने कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में वर्तमान सरकार की विदाई तय है। उन्होंने वर्तमान सरकार के खिलाफ महागठबंधन बनने और पीएम पद के लिए बिना किसी चेहरे के चुनाव में उतरने की बात भी कही।
शुक्रवार को रतलाम में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में हालात विकट है ।वर्तमान केंद्र सरकार ने 2014 में जनता से जो वादे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया है ।किसानों को फसल के लागत मूल्य डेढ गुना मूल्य देने का वादा, प्रतिवर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा, गंगा साफ करने का वादा और इन जैसे अन्य वादे भी पूरे नहीं हुए हैं ।श्री यादव ने कहा कि सरकार को सड़क, पानी ,बिजली ,रोजगार पर ध्यान देना चाहिए, जो नहीं दिया जा रहा है ।इतिहास के साथ छेड़खानी का आरोप भी उन्होंने लगाया। श्री यादव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए आधार कार्ड को लेकर भी सवाल उठाए ।2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि यह चुनाव किसान, लोकशाही ,रोजगार राफेल मुद्दे आदि पर लड़ा जाएगा। महागठबंधन को लेकर किए गए प्रश्न और मध्य प्रदेश एंड छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और बसपा का गठबंधन नहीं होने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि राज्यों की स्थिति अलग होती है। महागठबंधन के पीएम पद के चेहरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव बिना किसी चेहरे के लड़ा जाएगा ।चुनाव बाद यह तय होगा।
Trending
- इंदौर ग्रामीण का प्रभारी बनने पर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा का कुशाभाऊ ठाकरे मंडल ने किया स्वागत-सम्मान, आज भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
