रतलाम,5अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। नामली में चल रही धार्मिक कथा के दौरान शुक्रवार को यहां पर कथा सुनने पहुंची पांच महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी हो गई। घटना शाम करीब 5 बजे आरती के समय की है। घटना के बाद में महिलाएं थाने पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान यहां महिलाओं ने शंका होने पर एक संदिग्ध महिला को भी पकड़ा है, जिससे पुलिस जानकारी जुटा रही है।
नामली थाना पुलिस के अनुसार नगर में कथा चल रही है। शाम को आरती के दौरान महिलाएं जब खड़ी हुई तब मौका पाकर आरोपी महिलाओं ने फरियादी महिलाओं के गले से चेन व मंगलसूत्र काट लिए। एक अन्य महिला को जब उसके गले पर किसी का हाथ होने का अहसास हुआ तो उसने पीछे पलट कर देखा तो एक अन्य महिला का हाथ उसकी चेन पर था। इस बात को लेकर उसने आपत्ति ली तो फिर चेन चोरी का हंगामा मच गया। इस बीच अन्य महिलाओं ने अपनी चेन देखी तो उनके गले से भी चेन व मंगलसूत्र गायब थे। इस पर सभी ने मिलकर उक्त महिला को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त महिला को अपने साथ थाने ले आई, जहां उससे पूछताछ चल रही है। वहीं फरियादी भी शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुंची है, जिनमें चार महिलाएं नामली की व एक मंदसौर की है। चोरी की इस घटना में अनुसुइया व गीताबाई के गले से सोने की चेन गई, जबकि कंचनबाई, धीरजबाई व रमा का मंगलसूत्र चोरी गया है।
Trending
- अच्छी खबर-रतलाम सर्जन्स एसोसिएशन को उत्कृष्ट कार्यों के लिए लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय सम्मान
- इंदौर ग्रामीण का प्रभारी बनने पर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा का कुशाभाऊ ठाकरे मंडल ने किया स्वागत-सम्मान, आज भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
