रतलाम 30 अक्टूबर (खबरबाबा. काम)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा प्रशासनिक प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता लाने के लिए नित नए प्रयोग किए जा रहे है। इसी के तहत कलेक्टर के निर्देश पर पहली बार जिले में पटाखा दुकानों के लाइसेंस भी डिजिटललाइज लाटरी सिस्टम द्वारा आवंटित किए गए, वहीं इस बार लाइसेंस आवेदन ऑनलाइन तरीके से भी लिए गए।
आगामी दीपावली त्यौहार के अवसर पर शहर में आतिशबाजी विक्रय के लिए लाइसेंस आवंटन की प्रक्रिया मंगलवार को पुराने कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में संपन्न हुई। इस दौरान पहली बार कंप्यूटराइज्ड रेंडमाइजेशन द्वारा अस्थायी दुकानों व विक्रय लाइसेंस आवंटित किए गए। शहर एसडीएम श्री राहुल धोटे तथा जिला एनआईसी अधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार नाहर उपस्थित थे। लाइसेंस आवंटन शहर के चार स्थानों पर लगाई जाने वाली 164 दुकानों के लिए किया गया। लाइसेंस आवंटन प्रक्रिया में यह सुनिश्चित किया गया था कि जिस व्यक्ति ने आवेदन किया है वह उपस्थित रहे। लाइसेंस नॉन ट्रांसफरेबल रहेंगे। लाइसेंस एवं दुकान आवंटन प्रक्रिया अंबेडकर मैदान की 20 दुकानों, त्रिवेणी मेला क्षेत्र में 66 दुकानों, बरबड मेला़ मैदान की48 दुकानों तथा नेहरू स्टेडियम की 30 दुकानों के लिए की गई। निर्धारित प्रक्रिया के तहत एक व्यक्ति को एक से अधिक लायसेंस नहीं प्रदान किया गया है। जैसे ही किसी भी व्यक्ति को लायसेंस आवंटन हुआ उसका नाम स्वतः सूची से हट गया। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बताया कि जिस व्यक्ति के नाम से लाइसेंस आवंटित हुआ है, यदि उसके द्वारा दुकान संचालित करना नहीं पाई जाती है तो प्रशासन द्वारा उक्त दुकान तत्काल सील करवा दी जाएगी और आगामी वर्षों में भी उक्त व्यक्ति के नाम से पटाखा दुकान का लाइसेंस जारी नहीं किया जा सकेगा। इसके लिए एक टीम दुकानों का निरीक्षण भी करेगी।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.