रतलाम, 1अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सभी पार्टियों में चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदार भी सक्रीय हो गए हैं ।वर्षों से राजनीति कर रहे नेताओं के साथ ही शासकीय सेवा में पदस्थ कुछ लोग भी राजनीति की ओर रुख कर अपनी दावेदारी जता रहे है । रतलाम ग्रामीण विधानसभा सीट से पुलिस सेवा में रहे एक नौजवान ने भी कांग्रेस के टिकट से अपनी दावेदार जताई है।
रतलाम से 28 किलोमीटर दूर ग्राम बेरछा के रहने वाले धर्मेंद्र पिता रामेश्वर चौहान ने सोमवार को पत्रकार वार्ता आयोजित कांग्रेस पार्टी से अपनी दावेदारी जताई है । धर्मेंद्र के अनुसार वे पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर कार्यरत रहे हैं ।उज्जैन जिले के भाट पचलाना थाने में पदस्थ रहते हुए 5 माह पूर्व उन्होंने नौकरी छोड़ दी है
राजनीति में आने की इच्छा जताते हुए धर्मेंद्र ने कहा कि वे रतलाम ग्रामीण विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं ।पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा इसके लिए पार्टी के प्रदेश और राष्ट्रीय नेताओं से उन्होंने संपर्क किया है। यदि पार्टी टिकट नहीं भी देती है तो भी वे चुनाव में पार्टी का कार्य करेंगे ।उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है और रतलाम ग्रामीण विधानसभा के सभी गांव में संपर्क भी शुरू कर दिया है। धर्मेंद्र ने कहा कि राजनीति में आने का उनका उद्देश्य जनता एवं देश की सेवा तथा समाज के कमजोर वर्गों का उत्थान करना है ।
धर्मेंद्र स्नातक तक पढ़े है और सामाजिक गतिविधियों से भी जुड़े हुए है ।उनके पिता शिक्षा विभाग में जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.