रतलाम, 4अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे को सफल बनाने के लिए भाजपा संगठन जोरदार तैयारी में जुट गया है। 6 अक्टूबर को शाह के जावरा दौरे के दृष्टिगत भाजपा के दिग्गज नेता प्रभात झा और नंदकुमार सिंह चौहान गुरुवार को रतलाम पहुंचे ।सुबह उन्होंने स्थानीय सर्किट हाउस पर नेताओं के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की ।बाद में वे जावरा के लिए रवाना हुए। इस दौरान प्रभात झा ने पत्रकारों से भी चर्चा की।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर श्री झा ने कहा कि भाजपा प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है । उन्होने उम्मीदवार तय करने को लेकर किसी तरह की गाइडलाइन तय होने के प्रश्न पर कहा कि जीतने वाले उम्मीदवार को ही टिकट दिया जाएगा ।पेट्रोल की कीमतों के लगातार बढ़ने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह सरकार के नियंत्रण में नहीं है ,फिर भी सरकार कीमतों पर नजर बनाए हुए हैं ।एट्रोसिटी एक्ट के मुद्दे पर चल रहे माहौल के प्रश्न पर श्री झा ने कहा कि सभी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है और अपनी बात कहने का हक है। उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर चुनाव में उतर रहे संगठनो के प्रश्न पर कहा कि यह पहले भी हुआ है।
शाह के दौरे को लेकर की बैठक
भाजपा नेता प्रभात झा और नंदकुमार सिंह चौहान गुरुवार रात 1:00 बजे रतलाम पहुंचे ।सुबह सर्किट हाउस पर उन्होंने दौरे की तैयारियों को लेकर नेताओं से चर्चा की। सर्किट हाउस पर भाजपा प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर, भाजपा जिला अध्यक्ष कान सिंह चौहान ,जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडे, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, श्रीमती क्रांति जोशी, पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित ,भाजपा नेता प्रवीण सोनी आदि के साथ बैठक हुई ।सर्किट हाउस पर पूर्व गृहमंत्री एवं वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी भी पहुंचे और भाजपा नेता प्रभात झा से अलग से बंद कमरे में चर्चा की ।
क्या रहेगा कार्यक्रम
श्री झा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 6 अक्टूबर को इंदौर और उज्जैन संभाग के दौरे पर रहेंगे। श्री शाह का दौरा इंदौर से शुरू होगा ,जहां वे कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे।इसके बाद वे झाबुआ जाएंगे। बाद में जावरा आकर किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जावरा से शाह उज्जैन पहुंचेंगे और कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे ।एक दिन में भाजपा अध्यक्ष 17 जिलों के करीब 15 हजार कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
