भोपाल,26अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। मध्य प्रदेश में 28 नवबंर को होने वाले 230 विधानसभा सीटों के चुनाव के लिए सभी दलों के महारथी सियासी समर में उतर चुके हैं. बीजेपी जहां अपनी 15 साल की सत्ता को बचाने के लिए जी जान से लगी हुई है. वहीं कांग्रेस भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए पूरी जद्दोजहद कर रही है. जल्दी ही बीजेपी के प्रचार के लिए खुद पीएम नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के चुनावी समर में उतरने वाले हैं.वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस सप्ताह मालवा निमाड़ का दौरा कर चुनावी सभाएं लेंगे.
भाजपा संगठन के अनुसार पीएम मोदी के राज्य में चुनाव प्रचार के दौरे को अंतिम रूप दे दिया गया है. मोदी मध्य प्रदेश में 11 बड़ी सभाओं को संबोधित करेंगे. पीएम की हर सभा में 20 विधानसभा के कार्यकर्ता शामिल होंगे.पीएम मोदी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में हर संभाग में चुनावी सभा करेंगे. पीएम के चुनावी दौरों के लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अभी से तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. पीएम मोदी उज्जैन संभाग में भी एक सभा करेंगे.
इस सप्ताह कांग्रेस अध्यक्ष का मालवा निमाड़ का दौरा
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है. राहुल का मालवा-निमाड़ दौरा 29 अक्टूबर को उज्जैन से शुरू होगा. वह इस धार्मिक नगरी में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के बाद चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. कांग्रेस सचिव ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष 29 अक्टूबर को ही आदिवासी बहुल धार और झाबुआ जिले में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.
मालवा-निमाड़ को कहा जाता है सत्ता की चाबी
कुल 230 सीटों वाली प्रदेश विधानसभा में मालवा-निमाड़ की 66 सीटें हैं. पश्चिमी मध्यप्रदेश के इंदौर और उज्जैन संभागों में फैले इस अंचल को सूबे की “सत्ता की चाबी” भी कहा जाता है. साल 2013 के पिछले विधानसभा चुनावों में मालवा-निमाड़ की 66 सीटों में से बीजेपी ने 56 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस को केवल नौ सीटों से संतोष करना पड़ा था. एक सीट बीजेपी के बागी नेता के खाते में आयी थी जिसने अपनी पार्टी से टिकट नहीं मिलने के कारण निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था.
Trending
- रतलाम: बोर्ड परीक्षा के दौरान डीजे वाहन पर सख़्त कार्रवाई… आदेश उल्लंघन पर बोलेरो पिकअप व डीजे साउंड सिस्टम जब्त
- रतलाम: शहर के कई मार्गों पर सुबह से रात तक भारी वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध प्रतिबंध,एक माह तक रहेगा आदेश प्रभावी
- रतलाम: जंगल में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार,54 हजार नकद व 10 बाइक जब्त…2 कि.मी. पैदल चलकर दबिश के लिए पहुंची पुलिस
- रतलाम: मलेनी नदी में नाव पलटी, युवक लापता,दो ने तैरकर बचाई जान, एक का अब तक सुराग नहीं, कल सुबह से फिर शुरू होगा रेस्क्यू
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई-तीन जिलों में चेन स्नैचिंग व लूट की वारदात करने वाला गिरोह गिरफ्तार,चार आरोपी पकड़े गए
- रतलाम के औद्योगिक विकास को मिले नये पंखइन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित – मंत्री चेतन्य काश्यप….कुल 11950 करोड़ का निवेश, 6500 लोगों को मिलेगा रोजगार
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर “सुर-अर्पण” का भव्य आयोजन आज, 42वां वर्ष-भीमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और संगीतमय भक्ति संध्या
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर निकली सम्मान साफा वाहन रैली,रतलाम में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम
