रतलाम,29अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ने लगी है, दोनों ही प्रमुख दल के उम्मीदवारों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है वही कांग्रेस खेमे से अचंभित करने वाली खबर आ रही है । कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी एवं केंद्रीय चुनाव समिति की बैठकों के बाद जो प्रत्याशियों के पेनल तैयार किया गया है उसमें रतलाम शहर से दादा का नाम नही होने की चर्चाएं कांग्रेस गलियारों से आ रही है ।अगर इन चर्चाओं में सच्चाई है तो ये चोंकाने वाली बात है क्योंकि पारस दादा के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से ही उनका टिकट पक्का माना जा रहा था ।
प्रदेश के तमाम समाचार पत्रों में छपी खबरों तथा भोपाल के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रतलाम शहर से कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर उथल पुथल की संभावना नज़र आ रही है।खबर यह है कि स्क्रीनिंग कमेटी ने रतलाम शहर के लिए जो नाम तय किये है उसमें पारस सकलेचा का नाम नही है । स्क्रीनिंग कमेटी ने रतलाम शहर के लिए 4 नामों का जो पैनल दिल्ली भेजा है उसमें प्रेमलता दवे, अदिति दवेसर,अनिल झालानी एवं राकेश झालानी के नाम होने की चर्चाएं है ।हांलाकि आखरी फैसला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेना है।लेकिन पारस दादा की दावेदारी के बाद संगठन में उनका भारी विरोध और सर्वे रिर्पोट के चलते कांग्रेस हाईकमान को अंतिम दौर में रायशुमारी के लिए पर्यवेक्षक भेजना पड़ा था।यदि कांग्रेस से प्रेमलता दवे उम्मीदवार होती है तो मुकाबला कड़ा होने के आसार है ।
Trending
- रतलाम: शीतल तीर्थ कमेटी ने किया श्री आदित्य सागर जी महाराज मुनिश्री से निवेदन… अब रतलाम में भी गूंजेगी मंत्राक्ष की दिव्य ध्वनि
- बसंत पंचमी पर धूमधाम से मना रतलाम का स्थापना दिवस, मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा-रतलाम के विकास की नई गाथा लिखना है…पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में निकली वाहन रैली
- रतलाम में स्कूलों का समय फिर से पुराने समयानुसार, 26 जनवरी से लागू होगा पुराना टाइम..शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
- रतलाम: जैन प्रीमियर लीग (JPL) का भव्य शुभारंभ 25 जनवरी को होगा,12 टीम होगी शामिल
- रतलाम: डिजिटल अरेस्ट कर 1.34 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने असम–जम्मू–पंजाब से 3 और आरोपियों को दबोचा…अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी
- रतलाम:शहर के कस्तूरबा नगर क्षेत्र में चाइनीज मांझे से बुजुर्ग घायल, गला बचाने में चेहरे पर गंभीर जख्म, 5 टांके आए
- रतलाम: शहर में जीबीएस (गुलियन-बैरे सिंड्रोम) को लेकर सतर्कता, प्रशासन द्वारा सर्वे टीम गठित…सखवाल नगर निवासी बालक इंदौर में भर्ती
