रतलाम, 21अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। विजयादशमी के अवसर पर निकलने वाला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन रविवार को शहर में भी निकला। पथ संचलन में स्वयं सेवक अनुशासनबध्द होकर कदमताल करते हुए शहर के प्रमुख मार्गो से निकले ।जगह-जगह विभिन्न संस्थाओं ने पूष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया।
रविवार सुबह आरएसएस का पथ संचलन राजीव गांधी सिविक सेंटर से प्रारंभ हुआ। शस्त्र पूजन और बौद्धिक के बाद स्वयं सेवक कदमताल करते हुए शहर में निकले। वे अनुशासन में कदमताल करते हुए चले। शहर में विभिन्न क्षेत्रों में पथ संचलन का कई धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।



सुबह 7:30 बजे स्वयंसेवक राजीव गांधी सिविक सेंटर परिषद में एकत्रित हुए। यहां पहले शस्त्र पूजन किया गया, और बौद्धिक भी हुआ। इसके बाद स्वयंसेवक कदमताल करते हुए अनुशासनबद्ध तरीके से नगर में निकले। पथ संचलन जेल रोड, नगर निगम, पैलेस रोड सहित शहर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ पुनः राजीव गांधी सिविक सेंटर पर पहुंचा। जहां पथ संचलन का समापन हो गया। पथ संचलन में पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, शहर विधायक चेतन्य काश्यप, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।


Trending
- रतलाम: शीतल तीर्थ कमेटी ने किया श्री आदित्य सागर जी महाराज मुनिश्री से निवेदन… अब रतलाम में भी गूंजेगी मंत्राक्ष की दिव्य ध्वनि
- बसंत पंचमी पर धूमधाम से मना रतलाम का स्थापना दिवस, मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा-रतलाम के विकास की नई गाथा लिखना है…पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में निकली वाहन रैली
- रतलाम में स्कूलों का समय फिर से पुराने समयानुसार, 26 जनवरी से लागू होगा पुराना टाइम..शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
- रतलाम: जैन प्रीमियर लीग (JPL) का भव्य शुभारंभ 25 जनवरी को होगा,12 टीम होगी शामिल
- रतलाम: डिजिटल अरेस्ट कर 1.34 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने असम–जम्मू–पंजाब से 3 और आरोपियों को दबोचा…अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी
- रतलाम:शहर के कस्तूरबा नगर क्षेत्र में चाइनीज मांझे से बुजुर्ग घायल, गला बचाने में चेहरे पर गंभीर जख्म, 5 टांके आए
- रतलाम: शहर में जीबीएस (गुलियन-बैरे सिंड्रोम) को लेकर सतर्कता, प्रशासन द्वारा सर्वे टीम गठित…सखवाल नगर निवासी बालक इंदौर में भर्ती
