रतलाम,17अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। स्टेशन रोड पर बुधवार दोपहर को एक मकान अचानक गिर गया। हादसे के दौरान घर में किसी के नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। घर के आगे के हिस्से में परिवार के दो लोग आटा चक्की और साइकिल सुधारने की दुकान चलाते थे, जो कि मकान को हिलता देख बाहर आ गए थे, जिस कारण से वह बच गए। उनके सिवाएं घर के भीतर कोई नहीं था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पर उन्हे जब पता चला कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है तब उन्होने राहत की सांस ली।
मकान स्टेशन रोड निवासी मोबिन उद्दीन का था, जिनके लड़के यहां पर आटा चक्की और साइकिल सुधारने की दुकान चलाते है। हादसे के समय वे दोनों दुकान पर थे, तभी अचानक से घर को हिलता देख वह काम छोड़कर बाहर निकल आए। उनके बाहर आते ही मकान गिर गया। उनके द्वारा बताया कि पास में मकान बनाने के लिए तलघर की खुदाई की जा रही है।

Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
