रतलाम, 11अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। आईटीआई के लापता छात्र की हत्या की आशंका आखिरकार सच साबित हुई। रतलाम पुलिस को देर रात करीब 2:00 बजे धार के मांडव में लापता छात्र की लाश बरामद हुई।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंचेड का रहने वाला छात्र नीलेश 21 वर्ष रतलाम में रहकर आईटीआई में पढ़ाई कर रहा था ।उसके परिजनों ने बुधवार शाम को उसकी गुमशुदगी की शिकायत औद्योगिक क्षेत्र थाने में की थी ।पुलिस ने जब इस मामले में जांच शुरू की तो सामने आया कि नीलेश सुबह आईटीआई पढ़ने गया था और दोपहर में उसका एक मौसेरा भाई और मौसेरा भाई का रिश्तेदार उसे लेकर साथ में निकले हैं ।जब पुलिस ने और जांच की तो सामने आया कि आरोपी निलेश को लेकर अलकापुरी निवासी उनके एक अन्य रिश्तेदार के मकान पर लेकर गए हैं ।दोपहर में रिश्तेदार और उनकी पत्नी स्कूल पढ़ाने जाते हैं और घर पर कोई नहीं था। पुलिस जब रिश्तेदार के घर पर पहुंची तो वहां खून के छींटे दिखाई दिए ।जिसके बाद पुलिस को नीलेश की हत्या की आशंका हुई ।पुलिस ने इस मामले में जांच और पूछताछ की तो युवक की हत्या कर शव को धार जिले में फेंकना सामने आया।
रात 2बजे मिला शव
एसपी गौरव तिवारी के निर्देश पर एएसपी प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में पूछताछ के आधार पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के एक दल को रात में ही धार रवाना किया गया ।जहां पुलिस ने शव की तलाश शुरू की । रात करीब 2:00 बजे धार जिले के माडंव में एक सुनसान स्थान से नीलेश का शव बरामद हुआ ।
हत्या के बाद पेटी में रखकर मांडव ले गए
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी बुधवार दोपहर को निलेश को लेकर अपने रिश्तेदार के मकान पर गए और वहां उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी बाजार से एक बॉक्स(पेटी) और थैले लेकर आए । पेटी में उन्होंने शव रखा। आरोपी पेटी में शव को लेकर वाहन पर धार जिले के मांडव ले गए और एक सुनसान स्थान पर शव फेंक दिया।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.