नई दिल्ली,2नवम्बर(खबरबाबा.काम)। ठंड के मौसम का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह खुशी की खबर हो सकती है क्योंकि आज सुबह ही हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति के केलांग में जमकर बर्फबारी हुई है. जिससे वहां का नजारा किसी से स्वर्ग से कम नहीं नजर आ रहा है.
इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के पीर पंजाल में भी आज सुबह बारिश हुई है. इस बर्फबारी से ठंड बढ़ने के पूरे आसार दिखाई हैं और इसका असर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड हो सकता है. हालांकि ठंड बढ़ने के साथ ही दिल्ली में स्मॉग की आशंका भी बढ़ सकती है. देश की राजधानी इस समय खतरनाक वायु प्रदूषण से जूझ रही है. आपको बता दें कि जोजिला दर्रा में बर्फबारी के बाद गुरुवार को श्रीनगर-लेह राजमार्ग बंद कर दिया गया. यह दर्रा लद्दाख क्षेत्र को कश्मीर घाटी से जोड़ता है. यातायात प्रबंधन के एक अधिकारी ने कहा कि एहतियातन राजमार्ग पर वाहनों की गतिविधियों को बंद कर दिया गया है.जोजिला दर्रा पर भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पिछले साल नवंबर से अप्रैल तक करीब छह महीने के लिए बंद रहा था. जोजिला दर्रा समुद्र तल से 11,575 फीट की ऊंचाई पर स्थित है मौसम विभाग ने गुरुवार से अगले तीन दिनों तक जम्मू एवं कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में मध्यम बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है.
Trending
- इंदौर ग्रामीण का प्रभारी बनने पर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा का कुशाभाऊ ठाकरे मंडल ने किया स्वागत-सम्मान, आज भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
