रायपुर,12नवम्बर। छत्तीसगढ़ में सोमवार को पहले चरण के विधानसभा चुनावों के तहत 18 सीटों के लिए वोटिंग हुई। चुनाव आयोग ने बताया कि पहले चरण में 70 प्रतिशत वोटिंग हुई।
नक्सलियों ने मतदान का विरोध किया और उनके और सुरक्षाबलों के बीच झड़प भी हुई। हालांकि उनकी धमकियों का लोगों पर ज्यादा असर नहीं हुआ और मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लगीं। नक्सली धमकियों और हमलों के बीच हो रहे मतदान में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए।आठ नक्सल-प्रभावित जिलों की जिन 18 सीटों पर वोटिंग हुई, उनमें बस्तर, दंतेवाड़ा और मुख्यमंत्री की सीट राजनांदगांव जैसे इलाके शामिल हैं। इन इलाकों से पिछले 10 दिनों के अंदर 300 आईईडी बरामद हो चुकी हैं। राजनांदगांव जिले के मोहला-मानपुर, कांकेर जिले के अंतागढ़, भानुप्रतापपुर और कांकेर, कोंडागांव जिले के केशकाल और कोंडागांव, नारायणपुर जिले के नारायणपुर, दंतेवाड़ा जिले के दंतेवाड़ा, बीजापुर जिले के बीजापुर तथा सुकमा जिले के कोंटा विधानसभा में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोट डाले गए।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.