रतलाम,15नवम्बर(खबरबाबा.काम)। जिले में भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान एवं एसपी गौरव तिवारी के निर्देशन में जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई और प्रयास किए जा रहे हैं।
एएसपी प्रदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 अक्टूबर को आचार संहिता लगने के बाद से 15 नवंबर तक जिले में आचार संहिता उल्लंघन के 8 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से 7 मामलों में तत्काल चालान भी पेश कर दिए गए हैं। जिले में 1 जून से लेकर अभी तक 70 लोगों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई हुई हैं। इसके अलावा आचार संहिता के दौरान अभी तक एक करोड़ से अधिक की रकम भी बरामद की गई है, जिसमें साढे 8 किलो के लगभग चांदी भी शामिल है।
और क्या-क्या कार्रवाई हुई
1. आर्म्स एक्ट के 190 प्रकरण दर्ज हुए है ,जिसमें 15 फायर आर्म्स है।
2. 1 जून से अभी तक जिले में 9 हजार लीटर अवैध शराब बरामद की गई है ।इसमें से 1200 अंग्रेजी शराब है।
3. जिले में 602 स्थाई वारंट और 4500 गैर जमानती वारंट तामील कराए गए हैं।
4. जिले में 8 हजार बांड ओवर कराए गए हैं।
5. आबकारी एक्ट के 656 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
