रतलाम,4नवम्बर(खबरबाबा.काम)। शहर के माणक चौक क्षेत्र स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में सजे खजाने की दर्शन के लिए धनतेरस को अल सुबह ही लंबी कतारें लग गई ।भक्तों ने श्री महालक्ष्मी जी के दर्शन कर वहां सजे खजाने को भी देखा।

प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में सजावट के लिए नकदी, आभूषण व अन्य सामग्री देने के लिए रविवार को अंतिम दिन था। नोटों से चार बड़ी पेटियां व तीन से चार बोरे भर चुके हैं। प्रशासन द्वारा मंदिर में नया दानपात्र भी रखा गया है। महालक्ष्मी मंदिर को बेश कीमती आभूषण, रत्नों और नोटों से सजाया गया है।
महालक्ष्मी मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत सोमवार को धनतेरस से हुई। धनतेरस पर भक्तजन महालक्ष्मी के खजाने के दर्शन के लिए अंधेरे में ही लाइन में लग गए थे। महिला पुरुष बच्चे सभी ने लाइन में लगकर माता और मंदिर में सजे खजाने के दर्शन किए ।सुबह दर्शन के लिए लंबी लाइन देखकर सभी अचंभित रह गए।
मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दी गई नकदी व हीरे-जवाहरात व आभूषणों की यह सजावट भाईदूज तक रहेगी।





Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
